फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lakho ki chori

सेवानिवृत्त रेल कर्मी के घर से लाखों की चोरी

Sun, 17 May 2015 12:48 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
रेलवे वर्क शॉप से सेवानिवृत्त गुरुदयाल सोनी अपने पुत्र अमित सोनी व संजय सोनी के साथ करौंदी माता मंदिर के पास रहते हैं। उनका एक मकान सीपरी बाजार की आवास विकास कालोनी में भी है, जहां देखरेेख करने के उद्देश्य से वह कभी कभार जाते हैं। शुक्रवार को गुरुदयाल सीपरी बाजार के मकान पर चले गए। घर पर दोनों पुत्रों के परिवार थे। ऊपर की मंजिल पर अमित और नीचे संजय अपने-अपने कमरे में सोये हुए थे। रात को अज्ञात समय मकान के पीछे 20 फुट चौड़े रास्ते से आए चोर मकान के जंगले काटकर घर में घुस गए। उन्होंने कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने व चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। कूलर चलने की वजह से दोनों भाइयों को आहट तक नहीं सुनाई दी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह जब दोनों परिवार जागे तो कमरे का जंगला कटा देख सन्न रह गए। कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना मिलते ही थाना रक्सा पुलिस व सीओ सदर फोर्स व डाग स्क्वाएड को लेकर मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाएड मकान से कुछ दूर जाने के बाद आगे नहीं बढ़ा। वहीं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने अलमारी व काटे गए जंगले से चोरों द्वारा छोड़े गए  निशान उठाए। गुरुदयाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चोर 38 तोला सोना, तीन किलो चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये चुराकर ले गए हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed