{"_id":"575dc3a84f1c1bce6911b8ce","slug":"kotwali-rounded-affair-agreement","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते के लिए काटते रहे कोतवाली का चक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समझौते के लिए काटते रहे कोतवाली का चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
fight, jhansi news
- फोटो : demo
झांसी। बकरा मंडी में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में लूटपाट भी हुई थी। इसकी दोतरफा रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करवाई गई है। दूसरी तरफ पुलिस हिरासत में लिए गए सात लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं, दोनों पक्षों के लोग समझौते के लिए कोतवाली के चक्कर काटते रहे।
गौरतलब है कि बकरा मंडी में बकरों की खरीद-फरोख्त की आढ़त है, जहां दो गुटों में कुछ दिन से वर्चस्व की जंग चल रही है। शनिवार की दोपहर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। उनके बीच लाठी-डंडे चले और कांच की बोतलें फेंकी गईं। इस मामले में इमरान निवासी बाहर सैंयर गेट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चंदा कुरैशी, असलम कुरैशी, रिजवान, इमरान, फुरकान व कामरान निवासीगण बाहर सैंयर गेट ने हमला करते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान उससे 15 हजार 700 रुपये छीन लिए।
दूसरी तरफ रिजवान कुरैशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मिम्मी, गोलू, लकी, इमरान, यूनुस निवासी बाहर सैयर गेट ने धारदार हथियार के साथ हमला करके मारपीट की। उससे अशरफ कुरैशी से एक लाख रुपये छीन लिए और जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके दोनों पक्ष के सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, दूसरी तरफ दोनों पक्षों के लोग पूरे दिन समझौता कराने के प्रयास में थाने के चक्कर काटते रहे।