{"_id":"61ec03fd94818324492e1ed7","slug":"jhansi-news-thieves-used-to-come-in-safari-to-steal-diesel","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: डीजल चोरी करने सफारी में सवार होकर आते थे चोर, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झांसी: डीजल चोरी करने सफारी में सवार होकर आते थे चोर, दो गिरफ्तार
Sat, 22 Jan 2022 06:47 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 22 Jan 2022 06:47 PM IST
सार
आरोपी कोहरे में गाड़ी के रुकने पर टैंकरों पर चढ़कर ढक्कन चेक करते थे। आरोपियों की पहचान शिवपुरी जिला निवासी गगन लोधी और दतिया निवासी प्रदीप यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झांसी में आरपीएफ की क्राइम ब्रांच ने दो डीजल चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सफारी गाड़ी में सवार होकर आते थे। कोहरे में गाड़ी के रुकने पर टैंकरों पर चढ़कर ढक्कन चेक करते थे। जिस टैंकर का ढक्कन ढीला मिलता था, उसमें पाइप डालकर डीजल निकालकर ड्रमों में भर लेते थे।
विज्ञापन
पकड़े गए चोरों के पास से ड्रम में भरा हुआ 90 लीटर डीजल व 10 फिश प्लेट बरामद की गईं हैं। आरोपियों की पहचान शिवपुरी जिला निवासी गगन लोधी और दतिया निवासी प्रदीप यादव के रूप में हुई है। जबकि, उनके तीन अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन