फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi bluff those beaten by police over to

झांसेबाज को झांसी वालों ने पीटा, पुलिस के सुपुर्द

Fri, 06 May 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Jhansi bluff those beaten by police over to
thief,jhansi news - फोटो : demo
झांसी। बेरोजगारों को नौकरी लगवाने का झांसा देकरलाखों रुपये की ठगी करने वाले जालसाज को पब्लिक ने पकड़कर पहले तो पीटा तथा बाद में नवाबाद थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसके पास से फर्जी नाम से बनाई गई कंपनी के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


सदर बाजार थानांतर्गत खिरक पट्टी निवासी सुभाष बाबूराम पुत्र रामप्रकाश ने नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि अनुराग विश्वकर्मा पुत्र रामप्रसाद निवासी हिंद नगर कानपुर रोड थाना सरोजनी नगर लखनऊ,  संतोष पुत्र बहादुर प्रसाद निवासी सरोजनी नगर लखनऊ व अंसार हुसैन पुत्र इशरार निवासी पुरानी मसजिद लखीमपुर खीरी ने उससे व तीन-चार लोगों से सीएसएस टेलीकॉम कंपनी और डीजल फिलिंग के कार्य में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि पब्लिक जालसाज अनुराग विश्वकर्मा को पकड़कर थाने पर आई और पूरे मामले की जानकारी दी, इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया उसके पास से कई कंपनियों के लैटर हेड, परिचय पत्र व फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। उसने बताया कि वह पहले कई मोबाइल टावर कंपनियों में काम कर चुका है। इसकी वजह से मोबाइल टावर लगाने, टावरों के रखरखाव व कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका लाभ उठाकर उसने अपने संपर्क सूत्रों के माध्यम से लोगों को मोबाइल टावर लगाने, डीजल सप्लाई का ठेका दिलाने, टेक्नीशियन व सर्वेयर के पदों पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये वसूलना शुरू कर दिया। उसने अपने साथियों की मदद से झांसी में भी जाल फैलाया।


उसने दो लोगों से टावर लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये वसूले। उन्हें एक कंपनी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर दे दिए जिसमें फर्जी वेंडर कोड बनाकर दे दिया। एसएसपी ने बताया कि शातिर अनुराग झांसी में 12 और प्रदेश में करीब 30 लोगों को अपनी जालसाजी का शिकार बना चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed