फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ishq lover waiter , receptionist girlfriend

इश्क में प्रेमी बना वेटर, प्रेमिका रिसेप्शनिस्ट

Sun, 19 Jun 2016 01:22 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 19 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ishq lover waiter , receptionist girlfriend
इश्क में प्रेमी बना वेटर, प्रेमिका रिसेप्शनिस्ट - फोटो : demo
झांसी। तेरे इश्क में हर सितम उठाएंगे सनम। कुछ यही इरादा लेकर सिक्किम से भागा नाबालिग प्रेमी जोड़ा गुजारे के लिए दतिया के एक होटल में वेटर और रिशेस्पशनिस्ट बन गया। शुक्रवार देर रात नवाबाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। दो दिनों से झांसी में प्रेमी जोड़े को तलाश रही सिक्किम पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

नेपाल निवासी ग्याहरवीं के छात्र की मुलाकात सिक्किम में दसवीं की छात्रा से हई। दोनों के बीच कुछ ही दिनों में प्यार हो गया। उनके इश्क को परिजनों से मंजूरी न मिलने की आशंका पर दोनों ने अपना अलग घरौंदा बनाने का फैसला कर लिया। 10 जून को दोनों घरवालों की नजरें बचाकर सिक्किम से भाग निकले और सीधे झांसी आ गए। झांसी आने के बाद दोनों इलाइट चौराहा के पास स्थित एक होटल में रुके। इसके बाद दतिया पहुंचे, जहां जीवनयापन करने की मंशा से एक होटल में काम करने लगे। होटल में युवती रिसेप्शनिस्ट बन गई और युवक वेटर।
विज्ञापन

वहीं, सिक्किम पुलिस लोकेशन मिलने पर शुक्रवार की दोपहर झांसी आ गई। पुलिस ने इलाइट चौराहा स्थित होटल पर छापा मारा तो पता चला कि दोनों यहां से जा चुके हैं। इसके बाद नवाबाद थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन देखी, जो दतिया के एक होटल में मिली। इसके बाद नवाबाद पुलिस ने सिक्किम पुलिस के साथ दतिया के होटल में छापा मारकर देर रात दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों और सिक्किम पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed