{"_id":"2b707592ac47e61c1cc3dc56a3bfff40","slug":"inquiry-against-dr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. सचिन के खिलाफ जांच के आदेश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉ. सचिन के खिलाफ जांच के आदेश
ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
झांसी। एमबीबीएस प्रवेश में जालसाजी के आरोपों में घिरे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन माहौर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने इस संबंध में जांच के आदेश दिए हैं। जांच में उन पर लगे आरोपों की हकीकत पता लगाई जाएगी।
कैंसर विभागाध्यक्ष पर सरगना और छात्रों के बीच मध्यस्थता के आरोप लगने के बाद बीते चार नवंबर को गुजरात के थाना गोत्री बड़ौदा पुलिस नवाबाद थाने पहुंची थी। पुलिस जालसाजी के मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति को लेकर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी पहुंची। वहां डॉ. सचिन मरीजों का चेकअप कर रहे थे। डॉक्टर के सामने पहुंचते ही गिरफ्तार व्यक्ति ने माहौर को अपने साथी के रूप में पहचान लिया।
इसके बाद गुजरात पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और नवाबाद थाने ले आई। इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने जांच कमेटी गठित कर दी है। जांच कमेटी का नेतृत्व डॉ. जेपी पुरोहित को सौंपा गया है। प्राचार्य के मुताबिक कमेटी को पांच दिन के भीतर विभागीय स्तर पर जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।