{"_id":"5706bb5e4f1c1b3820c817b2","slug":"in-the-history-crushed-head-of-cricket-betting","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट की सट्टेबाजी में हिस्ट्रीशीटर का कुचला सिर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेट की सट्टेबाजी में हिस्ट्रीशीटर का कुचला सिर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
murder, jhansi news
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर के स्कूलपुरा में जुए के अड्डे से वसूली व क्रिकेट की सट्टेबाजी में बुधवार की रात हिस्ट्रीशीटर सुंदर सिंह की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी ने इसका खुलासा किया। मृतक के भाई ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला धुबयाना स्कूलपुरा में बुधवार की रात सुंदरसिंह (42) पुत्र श्रीराम जसवंत सिंह निवासी रतनपुरा प्रेमनगर की आधा दर्जन हमलावरों ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। शोर मचने पर आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए थे। इसकी सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक के भाई युवराज सिंह ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि उसका भाई सुंदरसिंह बाइक से बहनोई मुकेश के साथ शहर से घर जा रहा था। रास्ते में भूषण टॉकीज के पास जीशान पुत्र मुन्ना खां निवासी धुबयाना मिला।
सुंदर सिंह जीशान के घर चला गया।
वहां पहले से मौजूद जीशान के भाई आबिद, आशिक व मेहबूब निवासीगण नूरनगर प्रेमनगर, किशन यादव निवासी आशिक चौराहा कोतवाली, सरताज निवासी आवास-विकास सीपरी बाजार बाहर निकल गए। आरोपियों ने सुंदर को देखकर धक्का-मुक्की व गाली-गलौज कर दी। गंभीरता को भांपते हुए बहनोई भागकर घर आए और मामले की जानकारी दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपियों ने उसका पत्थर से सिर कुचल डाला। शोर मचने पर आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। परिजन उसे लहूलुहान अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि प्रेमनगर में बड़े पैमाने पर जुआ व क्रिकेट की सट्टेबाजी का धंधा चल रहा है। आईपीएल क्रिकेट शुरू होने जा रहा है, जिसकी सट्टेबाजी को लेकर कुछ लोगों ने नेटवर्क फैला दिया है। नेटवर्क फैलने की बात को लेकर जीशान का सुंदर सिंह से विवाद हो गया था। यही नहीं, वह जीशान से अवैध तरीके से रुपयों की मांग भी कर रहा था। बुधवार की रात सुंदर सिंह जीशान के घर पहुंचा, जहां क्रिकेट की सट्टेबाजी के नेटवर्क को लेकर उनमें कहासुनी हुई।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर जीशान को पश्चिमी रेलवे स्टेशन बुकिंग खिड़की के पास से गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। उन्होंने बताया कि मृतक के खिलाफ प्रेमनगर थाने में हत्या, लूट, डकैती, चोरी आदि संगीन वारदातों के करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं।