फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the four days of the same family Three suicide

चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या

Sun, 17 Jul 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jul 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
 In the four days of the same family Three suicide
fasi, jhansi news - फोटो : demo
बबीना/झांसी। बबीना के मानपुर में चार दिन के अंदर एक खानदान के बालक समेत दो लोग फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुके हैं। शनिवार को बड़े भाई गोविंद ने भी फांसी लगा ली। चार दिन में तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में माहौल गमगीन है। समझ नहीं आ रहा है कि आखिर किस वजह से बालक और दो भाइयों ने एक-एक करके आत्महत्या की है। वहीं, थाना पुलिस और फारेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


बबीना के मानपुर में हम्मीर सिंह का परिवार रहता है, जो 13 जुलाई तक खुशहाली से समय व्यतीत कर रहा था। इस परिवार की खुशी को उस समय ग्रहण लग गया जब महेश के 11 वर्षीय पुत्र प्रवेंद्र ने अज्ञात वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


14 जुलाई को प्रवेंद्र का पोस्टमार्टम करवाने के लिए परिवार के जयराम (35) व गोविंद सिंह (40) भी आए। शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रात करीब 11 बजे जयराम घर से काम की कहकर चला गया, मगर लौटकर नहीं आया। काफी तलाशने पर रात करीब 12 बजे उसका शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को जयराम का पोस्टमार्टम करवाने के लिए गोविंद सिंह गांव के लोगों के साथ आया। परिजनों ने शनिवार को बताया कि रात करीब आठ बजे
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंद भी घर से काम की कहकर निकला मगर लौटकर नहीं आया। शनिवार की सुबह उसका शव एक पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, चार दिन के अंदर एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले को लेकर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल करने में जुट गई है। ग्रामीणों और सुरागकशी करके मामले की तह में जाने का प्रयास किया जा रहा है।


सीओ सदर आलोक शर्मा का कहना है कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों के आत्महत्या करने के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला मनोवैज्ञानिक अथवा पारिवारिक नजर आता है। गांववालों के अनुसार मृतक भाइयों में काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed