{"_id":"e3e9a42130dce683ee19d775b74df628","slug":"imlipura-and-administrator-in-the-garden-panic-spread-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमलीपुरा व थापक बाग में फायरिंग कर फैलाई दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इमलीपुरा व थापक बाग में फायरिंग कर फैलाई दहशत
ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली के इमली पुरा और थापक बाग में बुधवार की रात फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले एक युवक को लोगों ने दबोचकर धुन डाला जबकि उसका साथी भाग निकला।
बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे थापक बाग में नशे की हालत में दो युवकों ने दो हवाई फायर किए। अचानक गोली चलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक फायरिंग करने वाले भाग गए। करीब साढ़े दस बजे दोनों युवक तमंचे लेकर इमली पुरा पहुंचे, जहां मोहल्ले के लोगों को सामूहिक रूप से जाति सूचक गालियां देने लगे। जब लोगों ने विरोध किया तो उन्होंने वहां भी तमंचों से फायरिंग कर दी।
इसी दौरान फायरिंग करके जब दोनों युवक भागने लगे तो पब्लिक ने घेराबंदी करके उनमें से एक को दबोच लिया और उसकी खूब पिटाई की। सूचना मिलने पर पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को लेकर थाने पर आई।
पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक कुशवाहा पुत्र राजेंद्र कुशवाहा निवासी बाहर उन्नाव गेट और अपने साथी का नाम नितिन कुशवाहा निवासी नकटा चौपड़ा बताया। घटना की रिपोर्ट अशोक कुमार व सूरज निवासीगण इमलीपुरा ने दर्ज कराई है।