{"_id":"5723b3c24f1c1b7014a91c2c","slug":"if-fire-in-fields-then-go-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठूंठ फूंकने पर जाएंगे जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठूंठ फूंकने पर जाएंगे जेल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
jail
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। यदि अब खेत में लगे ठूंठों में अथवा कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगाई तो जेल जाना पड़ेगा। आग लगाने की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। इस संबंध में शुक्रवार को एसएसपी ने जिले के सभी थानेदारों को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।
फसल की कटाई हो जाने के बाद खेतों में ठूंठ लगे हुए हैं, जिन्हें किसान काटने के बजाए आग लगाकर जला रहे हैं। गर्मी के मौसम में हवा चलने की वजह से आग आसपास के खेतों में भी फैल जाती है। यही नहीं, आग से उठी चिंगारी से आसपास के खेत खलिहान में भी आग लग रही है। जानकारों का कहना है कि ठूंठ में आग लगाने से खेत की उर्वरक क्षमता भी प्रभावित होती है और प्रदूषण भी फैलता है। वहीं, शहर में भी सफाई कर्मी जगह-जगह कूड़े के ढेर लगाकर आग लगा देते हैं, जिससे दुर्गंध के साथ प्रदूषण भी फैलता है।
इससे भी उठी चिंगारी से आसपास आग लगने के भय बना रहता है। इन हालातों के मद्देनजर शुक्रवार को एसएसपी मनोज तिवारी ने जिले के थानेदारों को सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने थानेदारों से कहा है कि यदि कोई खेत में लगे ठूंठों अथवा कूड़े के ढेर में आग लगाता है, तो उसे हिरासत में लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। ठूंठ में लगी आग आसपास के खेतों में फैलने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि न सिर्फ पर्यावरण बल्कि गर्मी में आग के फैलने की आशंका के चलते थानेदारों को आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश कर दिए गए हैं। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्परता से कार्रवाई करनी ही होगी।