फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   House autopsy melee of CO Kanpur

पोस्टमार्टम हाउस में सीओ कानपुर से हाथापाई

Tue, 22 Sep 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो झांसी
ब्यूरो झांसी Updated Tue, 22 Sep 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन

झांसी। तालबेहट के एक ढाबा स्थित टायलेट में कारबाइन की गोलियां लगने से मृत सिपाही के परिजनों ने सोमवार तड़के पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया। कानपुर पुलिस लाइन के सीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे धक्कामुक्की व हाथापाई की। इस दौरान पुलिस बल मूकदर्शक बना रहा। वहीं ललितपुर पुलिस प्रथम द्रष्टया घटना को हादसा मान रही है। 

विज्ञापन


रविवार की शाम को ललितपुर से वीआईपी ड्यूटी करके लौटते समय कानपुर लाइन के सीओ जगदीश सिंह तालबेहट के सिद्धू ढाबा में चाय पीने को रुके थे। वह गाड़ी में बैठे रहे और गनर अरुण कुमार यादव निवासी बाबरपुर थाना अजीतमल औरैया चाय का आर्डर करने उतरा। आर्डर करने के बाद वह कारबाइन लेकर टायलेट में गया। उसने अंदर से सिटकनी लगाई मगर कुछ देर बाद अंदर गोलियां चलीं। जब साथी पुलिस कर्मी व ढाबे के लोग मौके पर पहुंचे तो सिपाही टायलेट में लहूलुहान पड़ा था। कारबाइन जमीन पर खड़ी अवस्था में थी। उसे तुरंत बबीना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बबीना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। डीएम के आदेश पर रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। सीने में पांच गोलियां लगने की जानकारी मिलने पर परिजनों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने हंगामा करते हुए सीओ पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना था कि उन्हें गोली लगने की नहीं बल्कि हादसे की सूचना दी गई थी। गुस्साए लोगों ने सीओ से अभद्रता करते हुए हाथापाई की। मौके पर मौजूद झांसी का फोर्स मूकदर्शक बना रहा।

विज्ञापन

कानपुर में छह घंटे तक काटा बवाल, धक्कामुक्की

झांसी। कानपुर पुलिस लाइन में सिपाही अरुण का शव पहुंचते ही बवाल मच गया। परिजनों व साथी सिपाहियों ने सीओ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की। उनकी पुलिस अफसरों से हाथापाई तक हो गई। आईजी ने किसी तरह उत्तेजित लोगों को शांत कराया। करीब छह घंटे तक चले बवाल के बाद पुलिस शव को औरैया भेज सकी। वहीं, आरोपी सीओ को पुलिस लाइन से हटा दिया गया है।

सोमवार सुबह करीब आठ बजे कानपुर पुलिस लाइन में शव के आते ही परिजनों व साथियों ने हंगामा कर सीओ पर प्रताड़ित करने व हत्या करने के आरोप लगाकर नारेबाजी की। अफसरों ने समझाने का प्रयास किया तो वे भड़क गए। हाथापाई होने पर कानपुर के कर्नलगंज सीओ की कैप व चश्मा गिर गया। कइयों की वर्दी खींच दी, जिससे बैज खुल गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस लाइन के सामने शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की। हालात बेकाबू होने की सूचना पर आईजी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। कानपुर एसएसपी ने बताया कि सीओ को लाइन से हटाकर सीओ ऑफिस बना दिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच होगी। मृतक आश्रितों को शहर के पुलिसकर्मी एक दिन का वेतन देंगे। परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed