{"_id":"599899ac4f1c1b4d158b47d1","slug":"hirakud-express-escaped-due-to-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाग्रस्त होने से बची हीराकुंड एक्सप्रेस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटनाग्रस्त होने से बची हीराकुंड एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
train, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
दतिया और सोनागिर स्टेशनों के बीच शनिवार की सुबह हीराकुंड एक्सप्रेस के इंजन से एक बाइक टकरा गई। गनीमत रही कि चालक की सावधानी से ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त नहीं हो सकी। घटना के कारण ट्रेन 15 मिनट तक मौके पर खड़ी रही।
शनिवार की सुबह करीब 9.15 बजे किलोमीटर नंबर 1159/2 पर दो लोग एक बाइक को पटरियों के बीच से निकाल रहे थे। सामने से दिल्ली की तरफ जा रही हीराकुंड एक्सप्रेस आती देख वह गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पटरियों पर बाइक पड़ी देख चालक ने ब्रेक लगाने शुरू किए, लेकिन गाड़ी रुकने से पहले ही इंजन से बाइक टकराकर केटल गार्ड में घुस गई। बाद में चालक और सहचालक ने इंजन से उतरकर क्षतिग्रस्त बाइक को केटल गार्ड से निकाला और उसे गार्ड ब्रेकवान में रखवा दिया। इस काम में 15 मिनट का समय लग गया। ट्रेन के ग्वालियर पहुंचने पर क्षतिग्रस्त बाइक को स्टेशन पर उतार दिया गया। इधर, सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही बाइक सवारों की खोजबीन शुरू कर दी है।