फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Harsh firing sued, accused arrested

हर्ष फायरिंग करने पर मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Dec 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
Harsh firing sued, accused arrested
झांसी। कोतवाली के चूना भट्टी तिराहा पर बुधवार रात हुई हर्ष फायरिंग में वकील के गोली लगने से घायल होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया है। लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में उपनिरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि बुधवार की रात वह गश्त पर थे। शिव मंगलम् विवाह घर से पूर्व चूना भट्टी तिराहा के पास एक बारात आ रही थी। बाराती डांस कर रहे थे, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


बंदूक से निकली गोली रोड से गुजर रहे वकील महेंद्र कुमार रावत पुत्र हरीशचंद्र रावत निवासी डरू भौंडेला कोतवाली के पेट में लगी। गोली लगते ही वह गिर पड़े, जिससे बारात में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर उन्होंने तुरंत घेराबंदी करके फायरिंग करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जानकी प्रसाद पुत्र परमलाल निवासी बाहर दतिया गेट कोतवाली बताया। पुलिस ने लाइसेंसी असलाह का दुरुपयोग करने व जान लेवा हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


थाना प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि जानकी प्रसाद कुशवाहा के बंदूक का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानलेवा हमले में कराई जाएगी रिपोर्ट : एसएसपी
एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि अब हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। यदि किसी समारोह में फायरिंग की सूचना मिलेगी तो पुलिस तलाशी लेकर लाइसेंसी असलाह कब्जे में लेकर उसका परीक्षण कराएगी। हर्ष फायरिंग की पुष्टि होने पर मुकदमा के अलावा लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed