{"_id":"965710359a1b999e512df124cede76dc","slug":"goa-express-manipulating-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा एक्सप्रेस में युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवा एक्सप्रेस में युवती से छेड़छाड़
ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। गोवा एक्सप्रेस में युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर अन्य यात्रियों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। टीटी की सूचना पर आरोपी को दबोचने झांसी स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी पहुंच गई, लेकिन स्टेशन आने से पहले ही वह चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया।
वास्कोडिगामा से चलकर हजरत निजामुद्दीन के लिए जाने वाली गोवा एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12779 के कोच एस-5 की बर्थ संख्या 55 पर शनिवार रात एक युवती यात्रा कर रही थी। ट्रेन में सवार एक युवक ने बीना-झांसी के मध्य युवती से छेड़छाड़ की। इस पर युवती ने शोर मचा दिया।
युवती का शोर सुनकर ट्रेन में सवार यात्रियों ने आरोपी युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी पर टीटी मौके पर पहुंचे और घटना से झांसी स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ को अवगत कराया। इसपर आरोपी युवक झांसी रेलवे स्टेशन के आने से पहली ही चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया।
विज्ञापन
शनिवार की रात करीब 12 बजे ट्रेन झांसी स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर जीआरपी ने युवती से घटना की जानकारी की। युवती ने मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया।