फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fruod case registard

आयोजक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

Sat, 14 May 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
झांसी।  मिस्टर एंड मिस बुंदेलखंड ग्रांड फिनाले में भाग लेने वाली महिला प्रतिभागियों ने आयोजक पर  धोखाधड़ी कर बिजली गुल करके सोने चांदी के गहने चोरी करवाने व रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन


बीते एक मई को मुक्ता काशी मंच पर आयोजित मिस्टर एंड मिस बुंदेलखंड ग्रांड फिनाले में भाग लेने वाली  युवतियों ने आयोजकों पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने बताया कि  इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के साथ छलावा किया गया। युवतियों को खुले में कपड़े बदलने के लिए मजबूर करने के साथ ही बिजली गुल करवाकर कीमती जेवर, मोबाइल आदि सामान चोरी करवा दिया गया।  
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर शिखा शिवहरे पुत्री मधुसूदन शिवहरे निवासी चिरगांव, श्वेता खरे पुत्री एस के खरे निवासी आवास विकास कालोनी, श्वेता सिंह पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी सिविल लाइन, पूजा गिरी व प्रिया गिरि पुत्री अशोक गिरि निवासी संगम विहार कालोनी, प्रियांशी राजपूत पुत्री अवध सिंह राजपूत रक्सा आदि एसएसपी के पास शिकायत करने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि एक मई को एसके कंपनी के मालिक समीर खान ने मुक्ता काशी मंच पर मिस्टर एवं मिस बुंदेलखंड 2016 का ग्रांड फिनाले आयोजित किया, जो कुछ प्रतिभागियों के साथ प्रायोजित था। इनमें कुछ प्रतिभागियों से समीर खान ने कांस्ट्रेक्ट साइन कराए और बाकी को वंचित रखा गया। मुकाबले में कांस्ट्रेक्ट साइन करने वालों को ही विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आयोजक समीर खान ने महिला प्रतिभागियों को कार्यक्रम के दौरान सुविधाएं मुहैया कराने का वायदा किया था, मगर पूरी तरह से अव्यवस्थाएं हावी रही। न युवतियों की सुरक्षा के इंतजाम थे और न कपड़े बदलने के लिए कोई स्थान था।

  कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का पूरा मौका नहीं दिया गया। इसकी तैयारी 15-20 दिन से करवाई गई थी। डांस मुकाबले के लिए रुपये जमा करवाए गए, पर उन्हें डांस का मौका नहीं दिया गया, जिससे छोटे-छोटे बच्चे हतोत्साहित हो गए, जो जज नियुक्त किए गए थे, वह भी योग्य नहीं थे। युवतियों की शिकायतों को सुनकर एसएसपी ने तत्काल नवाबाद थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करने के आदेश दिए। नवाबाद थाना पुलिस ने समीर खान के खिलाफ 420, 406, 379 का मामला दर्ज कर लिया है।


आरोपी ने दी नेताजी के नाम की धमकी
पीड़ित युवतियों ने बताया कि जब उन्होंने समीर खान से रुपये वापस करने व चोरी गया सामान दिलवाने की मांग की तो उसने सत्ताधारी दल के एक नेता की धमकी दे डाली। नेता का नाम बताते हुए कहा गया कि यदि उन्होंने फोन कर दिया तो पुलिस उनकी एक भी बात नहीं सुनेगी।

रिकार्डिंग को देख किया जाए विजेता का फैसला
युवतियों ने कहा कि पूरे कार्यक्रम की रिकार्डिंग की गई है। उन्होंने एसएसपी से मांग की है कि रिकार्डिंग देखकर विजेता का चयन किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed