फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five women were disadvantaged after drinking lassi

लस्सी पीने के बाद पांच महिलाओं की हालत बिगड़ी

Tue, 20 Jun 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Jun 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Five women were disadvantaged after drinking lassi
hospital, jhansi news - फोटो : demo
बबीना थाना इलाके के ग्राम खजराहा बुजुर्ग में विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक ही परिवार पांच महिलाओं की हालत बिगड़ गई, जिन्हें आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन


ग्राम खजराहा बुजुर्ग निवासी रामनिवास के भाई प्रहलाद की रविवार की शादी थी। घर के सभी पुरुष सदस्य बारात लेकर तालबेहट गए हुए थे। घर में महिलाएं अकेली थीं। सोमवार की सुबह घर में बारात आगमन की तैयारियां की जा रहीं थीं। इसी दौरान शादी समारोह में हिस्सा लेने आए एक रिश्तेदार ने तालबेहट के पवा निवासी तेजपाल की पत्नी मालती (30), दतिया के नया खेड़ा निवासी राजेश की पत्नी जामवती (25), खजराह बुजुर्ग निवासी रामनिवास की पत्नी जसोदा (30), राकेश की पत्नी रूपा (30) और रामनिवास की पुत्री शिवानी को लस्सी पिलाई।
विज्ञापन


लस्सी पीने के कुछ देर बाद पांचों की हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टी होने लगीं। गांव के लोग महिलाओं को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां उनकी हालत में सुधार है। रामनिवास ने बताया कि एक रिश्तेदार ने लस्सी में विषाक्त पदार्थ मिला दिया था, जिससे महिलाओं की हालत बिगड़ी। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed