फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eight arrested with illegal liquor smuggler

अवैध शराब तस्कर समेत आठ गिरफ्तार

Tue, 01 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 01 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Eight arrested with illegal liquor smuggler
झांसी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब के साथ आठ को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक शराब तस्कर है। उनके पास से कुल 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। जबकि, सीपरी पुलिस ने अंग्रेजी व देशी शराब के 166 क्वार्टर और बरामद किए हैं।
विज्ञापन


मऊरानीपुर पुलिस ने मऊरानीपुर तिराहा से अनीता निवासी परवई रक्सा, रक्सा पुलिस ने पुनावली नहरपुल से परवई निवासी संतोष व मीना, लहचूरा पुलिस ने धमना पायग नहर पुलिया से चिंतामणि, कटेरा पुलिस ने महुआ डेरा मोड़ से कटेरा महुआ डेरा निवासी शुष्वेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सभी के पास से 10-10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसी प्रकार गुरसरांय पुलिस ने बहृमपुरा निवासी कुंवर लाल व ग्राम सुट्टा निवासी रंपराम को 5-5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, टहरौली पुलिस ने ग्राम रमपुरा निवासी कमलेश को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीपरी बाजार पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी व देशी शराब के क्वार्टर बरामद किए गए। सीपरी बाजार थानाध्यक्ष कामता प्रसाद ने बताया कि बीती रात में मसीहागंज चौकी प्रभारी पुत्तन लाल प्रजापति के साथ वे नंदनपुरा की पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक बैग लेकर वहां से निकला।


उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देख पुलिस ने उसे रोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर उसे दबोच लिया। युवक ने अपना नाम रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम डोमागोर निवासी शिवकुमार बताया। उसके पास से बैग में रखे विभिन्न ब्रांड के 166 क्वार्टर बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक अवैध शराब का तस्कर है और अन्य प्रांतों की शराब लाकर झांसी में बेचता था। वह नंदनपुरा में अवैध रूप से ठेका भी चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed