{"_id":"57aa2e714f1c1b0445ee47d0","slug":"drowned-in-the-tank-of-your-own-home-landlord-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही घर के टैंक में डूब गया मकान मालिक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपने ही घर के टैंक में डूब गया मकान मालिक, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
deth, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ले वालों ने शव निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला डूबकर मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
स्वामी पुरम् निवासी अनुज अपनी पत्नी नीलम व पुुत्र वरुण के साथ पहली मंजिल पर रहते थे। नीचे किराएदार रहते हैं। सोमवार को नीलम की तबियत खराब हो गई थी। पुत्र वरुण उन्हें लेकर दिखाने के लिए डॉक्टर के पास गया था। देर होने की वजह से वरुण ने मां को उनके रानी महल स्थित मायके में छोड़ दिया और घर आ गया। दोपहर करीब 11 बजे वरुण सोकर उठा और पिता को देखने के लिए नीचे आया।
किराएदार महिला ने वरुण से कहा कि आज पानी की मोटर नहीं चली है। इसपर उसने टैंक का ढक्कन खोला। वहां पिता का शव देख चीख पड़ा। उसने इसकी सूचना अपने ननिहाल को दी। तब तक वहां कालोनी के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने टैंक के अंदर से शव को निकाल लिया। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कई सवालों के घेरे में मौत
बड़ा सवाल यह है कि यदि अनुज की मौत एक हादसा है तो फिर टैंक का ढक्कन बंद कैसे हुआ? क्या किसी ने ढक्कन बंद किया? जब परिजनों ने सुबह उन्हें देखा ही नहीं तो कैसे बता रहे हैं कि वह सुबह छह और सात के बीच मोटर चलाने के लिए गए थे। पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।