फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daughter found the noose hanging on the mother

बेटी को फंदे पर लटकी मिली मां

Mon, 13 Jun 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jun 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Daughter found the noose hanging on the mother
fansi, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के गुमनावारा में शनिवार की शाम एक महिला संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने मृतका के बच्चों की सूचना पर मौके पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मृतका के भाई दीपक कुशवाहा पुत्र नारायण दास निवासी निपनिया सिरसा कलाल जालौन ने बताया कि उसकी बहन रामप्यारी (35) की शादी करीब 15 वर्ष पहले होमगार्ड महेश यादव के साथ हुई थी। उनके एक पुत्री शिवा (14) व पुत्र शिवम (12) है। आरोप है कि महेश शराब पीने और जुआ खेलने का आदी है। इससे आए दिन घर में विवाद होता था।
विज्ञापन


शनिवार को विवाद होने के दौरान रामप्यारी के साथ मारपीट की गई, जिसके निशान उसके शरीर पर पड़े थे। उसने बताया कि शाम को शिवा ने फोन करके बताया कि मां फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उनके कहने पर उसने हंसिया से डोरी काट दी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। उन्होंने अपने परिचितों को फोन करके मौके पर भेजा। वह उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed