फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daroga on abuse of public reprimand , notice

जनता से दुर्व्यवहार पर दारोगा को फटकार, नोटिस

Sun, 28 Jun 2015 12:12 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी ने शुक्रवार देर रात कोतवाली, सदर बाजार और सीपरी बाजार थाने की अपराध की समीक्षा  की। वर्ष 2014 की विवेचनाओं का शीघ्र  निस्तारण करने के आदेश दिए। थाना सीपरी बाजार के एक दारोगा को जनता से दुर्व्यवहार पर फटकार लगाते हुए नोटिस थमाया। वहीं, दस्तावेज के रखरखाव पर कोतवाली के हैड मोहर्रिर व त्वरित कार्रवाई पर हाइवे मोबाइल टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कोतवाली थाने में देर रात तक चली अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी किरन एस ने विगत वर्ष की लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीपरी बाजार थाने में तैनात दारोगा करन सिंह की जमकर क्लास लगाई। एसएसपी ने कहा कि जनता से दुर्व्यवहार करने की आएदिन शिकायतें आ रही हैं। व्यवहार में सुधार की हिदायत दी। इसके साथ ही भविष्य में पुनरावृत्ति नहीं करने संबंधी नोटिस भी जारी कर दिया। कोतवाली कार्यालय में दस्तावेजों का रखरखाव अच्छा देख हैड मोहर्रिर गुरुदेव सिंह को पुरस्कृत किया। इस बीच वायरलेस पर सदर बाजार के भगवंत पुरा रोड पर चोरों द्वारा पाइप लाइन काटकर चोरी कर ले जाने की सूचना मिली, जिस पर घेराबंदी करके हाइवे मोबाइल ने मय माल चोरों को पकड़कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इस पर कप्तान ने हाइवे मोबाइल टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed