फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cut the ATM of central bank, took 16 million

सेंट्रल बैंक का एटीएम काट कर 16 लाख ले गए

Thu, 16 Jul 2015 11:51 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड के समीप लगे सेंट्रल बैंक का एटीएम काट कर बदमाश सोलह लाख छत्तीस हजार रुपये निकाल कर ले गए। इस दुस्साहसिक वारदात से कसबा में हड़कंप मच गया और एटीम पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे सेंट्रल बैंक का सफाई कर्मचारी नरेंद्र सफाई करने एटीएम पर पहुंचा तो वहां उसने एटीएम को कटा पाया। इस पर उसने फोन करके शाखा प्रबंधक शुभा प्रकाश को सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान शाखा प्रबंधक व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शाखा प्रबंधक ने बताया कि नौ जुलाई को एटीएम में 24 लाख रुपये डाले गए थे। आखिरी निकासी के बाद एटीएम में 16,36,200 रुपये बचे थे जिन्हें बदमाश ले गए। एटीएम गैस कटर से काटा गया।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने बताया कि एटीएम की सुरक्षा के लिए एजेंसी के क्षेत्रीय प्रभारी महेश यादव निवासी ग्वाल टोली चित्रा चौराहा झांसी द्वारा सोबरन पाल पुत्र रामचरन पाल निवासी छपरा थाना बड़ागांव को नियुक्त किया गया था। दो गार्डों से करार हुआ था, जिनमें से एक गार्ड ही तैनात रहता था। वह भी रात को घर चला जाता था। सूचना पर एसएसपी किरण एस, सीओ अंशुल गुप्ता आदि ने मौके का निरीक्षण किया तथा एसओजी को घटना का खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी। क्षेत्र में चर्चा है कि सफेद रंग का चार पहिया वाहन बैंक के सामने प्रात: 4 बजे खड़ा देखा गया था, जिस पर नंबर अंकित नहीं था।  घटना की जानकारी होने पर सेंट्रल बैंक कानपुर परिक्षेत्र के डीआरएम केके सिन्हा तथा सेंट्रल बैंक सदर बाजार के सीनियर मैनेजर प्रताप सिंह भी थाने पहुंच गए। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed