{"_id":"593319524f1c1bfb6ebdd651","slug":"criminal-background-liquor-salesmen-will-go-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपराधिक पृष्ठभूमि के शराब सेल्समैन हटेंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपराधिक पृष्ठभूमि के शराब सेल्समैन हटेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
daru, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि यदि किसी शराब की दुकान पर आपराधिक पृष्ठभूमि का सेल्समेन काम कर रहा है तो उसे हटाया जाए। एसडीएम और सीओ क्षेत्र में भ्रमण करेंगे, ताकि अवैध शराब की बिक्री और ओवरलोडिंग पर पूर्ण रोक लगाई जा सके।
कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में कानून व्यवस्था, मासिक कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए उन्होंने वाणिज्य कर विभाग को फटकार लगाई कि अनेक स्थान ऐसे हैं, जहां से मध्यप्रदेश से कर चोरी का सामान आता है। लेकिन, विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। आबकारी विभाग की समीक्षा में कहा कि जगह- जगह कच्ची शराब की बिक्री हो रही है, इस पर रोक लगाई जाए। खनिज विभाग की कम वसूली पर उन्होंने पूर्व में जिला खान अधिकारी रहे आरबी सिंह के खिलाफ शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को निर्देश दिए कि जहां निर्माण हो रहा है, वहां पर जाकर सत्यापन करें कि कहीं स्टांप चोरी तो नहीं की गई है। इस मौके पर एडीएम विजय बहादुर सिंह, डीएफओ डा. एमके शुक्ला, सीएमओ डा. विनोद यादव उपस्थित रहे।