{"_id":"da27dc971e5a5df4553b8370b86ebfc3","slug":"crime-hindi-news-921","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर पत्नी व बेटों ने छीन लिए रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर पत्नी व बेटों ने छीन लिए रुपये
ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेलवे स्टेशन परिसर में बृहस्पतिवार की शाम हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। एक कर्मचारी से उसकी पत्नी व दो बेटे काफी देर तक गुत्थमगुत्था होते रहे। परिवारीजन उस पर घर का खर्चा नहीं उठाने का आरोप लगा रहे थे। बाद में पत्नी और बेटे उसकी जेब से पैसे निकाल कर ले गए।
हंसारी क्षेत्र के ग्वालटोली निवासी एक कर्मचारी स्टेशन पर स्थित आईओडब्लू कार्यालय में कार्यरत है। बृहस्पतिवार की शाम वह ड्यूटी पर था, तभी उसके दो बेटे व पत्नी कार्यालय पहुंच गई। तीनों कार्यालय से कर्मचारी को घेरकर रेलवे परिसर में आरक्षण कार्यालय के पास ले आए और उसकी जेब से रुपये निकालने लगे।
इस पर कर्मचारी जमीन पर लेटकर तीनों का विरोध करने लगा। शोरशराबा होने पर मौके पर भीड़ लग गई। इस दौरान पत्नी व बेटे भीड़ को बताने लगे कि यह अपना वेतन शराब व अन्य शौक में उड़ा देता है। घर खर्च के लिए रुपये नहीं देता है। मशक्कत के बाद परिजनों ने कर्मचारी की जेब से रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
हालांकि, कर्मचारी ने एक बेटे को थप्पड़ जड़ पत्नी से रुपये वापस लेने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद तीनों मौके से चले गए। इस बीच आरपीएफ व जीआरपी के जवान तमाशबीन बने रहे।
घटना के बाद रेल कर्मी ने बताया कि परिजन उसके साथ मारपीट करते हैं। पांच साल पहले ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर उसने शराब पीना छोड़ दिया था।