फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Claimed the lives of two young men at

रफ्तार ने ली दो युवकों की जान

Fri, 08 Apr 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Claimed the lives of two young men at
accident, jhansi news - फोटो : demopic
झांसी। सदर बाजार थानांतर्गत भगवंतपुरा में गुरुवार की सुबह रफ्तार में बाइक दौड़ा रहे तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। मोड़ पर वैन को ओवरटेक करने के प्रयास में हुए हादसे में दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र (22) पुत्र अशोक निवासी नई बस्ती सकरार बीएससी का छात्र था, जो शहर क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने आता था। गुरुवार की सुबह सात बजे से उसकी छोटी बहन आरती का पेपर था। पुष्पेंद्र बहन को बाइक से परीक्षा केंद्र राम सहाय इंटर कॉलेज बरुआसागर छोड़ने गया। इसके बाद वह कोचिंग के लिए झांसी की तरफ आने लगा। कुछ दूर स्थित केलवा टंकी के पास उसे राजा हरिश्चंद्र (22) पुत्र बहादुर सिंह निवासी नोट क्षीर वनगुवां बरुआसागर व अजय यादव (21) पुत्र पप्पू यादव निवासी वनगुवां बरुआसागर खड़े मिले।
विज्ञापन


दोनों युवकों ने हाथ देकर पुष्पेंद्र को रोका और झांसी तक छोड़ने के लिए लिफ्ट मांगी। पुष्पेंद्र दोनों युवकों को बाइक पर बैठाकर झांसी के लिए चल दिया। अजय ने बताया कि पुष्पेंद्र ने मोबाइल की लीड कान में लगा रखी थी, जिससे गाने सुन रहा था। वह रफ्तार में बाइक चलाने लगा तो उन्होंने गति धीमी करने की बात कही, मगर उसने अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवंतपुरा मोड़ पर सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था और आगे रफ्तार में मारुति वैन जा रही थी। पुष्पेंद्र ने रफ्तार और तेज करके वैन को ओवर टेक करने का प्रयास किया मगर अंदाजा नहीं लगा सका कि बाइक निकल सकेगी या नहीं? जैसे ही बाइक निकली वैसे ही वैन से टकराकर घिसटती हुई दूर जा गिरी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां पुष्पेंद्र व राजा हरिश्चंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वही, अजय की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed