फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Check the phone number sent to Lucknow

जांच को लखनऊ भेजा गया फोन नंबर

Tue, 04 Aug 2015 12:25 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणी पोस्ट करने पर पाकिस्तान से आए फोन के मामले में आईबी की टीम सक्रिय हो गई है। पाकिस्तान के फोन नंबर को लखनऊ स्थित टेक्निकल विभाग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार थानांतर्गत आईटीआई सिद्धेश्वर नगर निवासी संतोष कुमार के फेसबुक अकाउंट पर रविवार को मोहम्मद फारूख घोषी द्वारा आतंकी याकूब मेमन की पत्नी की तुलना फूलन देवी से करने को लेकर कमेंट्स आ रहे थे। इस पर संतोष ने तीखी टिप्पणी के साथ एक लेख पोस्ट किया, जिसमें मेमन की पत्नी की फूलन देवी से तुलना को देशद्रोह कहा। उनकी टिप्पणी पोस्ट होने के कुछ समय बाद उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई। उन्होंने बिना नंबर देखे कॉल रिसीव की तो उन्हें उर्दू में कुछ जेहादी जैसे शब्द सुनाई दिए। उन्होंने गलत कॉल समझकर फोन काट दिया और नंबर डिलीट कर दिया। कुछ देर बाद पाकिस्तान के ही दूसरे नंबर से फोन आया, उसको भी रिसीव करने पर वहीं बातें सुनाई दीं। जब उसने कॉल काट कर फोन नंबर देखा तो पाकिस्तान का कोड नंबर देखकर चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। इसके बाद भी उनके फोन पर उक्त नंबर से फोन आए, मगर उन्होंने डर की वजह से काल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन

यह मामला प्रकाश में आने के बाद सोमवार को इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीम सक्रिय हो गई। टीम ने संतोष कुमार से पूछताछ की और पाकिस्तान के फोन नंबरों के बारे में जानकारी की। आईबी के सूत्रों के अनुसार उक्त मोबाइल नंबर को आईबी के लखनऊ स्थित टेक्निकल विभाग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed