{"_id":"595d3e564f1c1be80f8b46db","slug":"came-from-auto-rook","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो से आए थे बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो से आए थे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
murder, jhansi news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपास के लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देने बदमाश ऑटो से आए थे। लोगों ने दोपहर में तीन से चार बजे के बीच घर के बाहर ऑटो खड़ा देखा। ऑटो से उतरकर दो लोग घर में दाखिल हुए थे। पास में ही रहने वाले महिला के रिश्तेदार ने उन्हें टोका, तो उन्होंने बताया कि उन्हें डाक्टर साहब ने भेजा है और वह घर की सफाई करने आए हैं। वह घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से निकल गए।
आसानी से नहीं खोलती थीं दरवाजा
लाड़कुवांरी देवी के घर के दो दरवाजे हैं। एक दरवाजा घर के बगल से सटी गली में है, जो हमेशा बंद रहता है। घर का मेन गेट सड़क पर है। घर में पहले लोहे का जालीदार दरवाजा लगा हुआ है। उसके अंदर छोटे से बरामदे के बाद लकड़ी का गेट है। वृद्धा दोनों गेट बंद रखती थीं। किसी आने पर वह केवल अंदर का लकड़ी का गेट खोलती थीं। वहीं से बात कर लेती थीं। परिवार या पहचान के किसी व्यक्ति के आने पर वह अंदर का दरवाजा खोलती थीं। घटना वाले दिन बगैर किसी शोर शराबे के दोनों दरवाजों का खुलना और बदमाशों का दाखिल हो जाना, इशारा कर रहा है कि इसके पीछे किसी करीबी का हाथ हो सकता है।
एक पखवाड़े पहले ही हुईं थीं दो हत्याएं
थाना कोतवाली क्षेत्र का ओरछा गेट चौकी इलाके में एक 20 जून को शब्बीर और नौशाद की सरे राह हत्या हुई थी। उनकी शाम तकरीबन साढ़े सात बजे पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के आरोपी जेल में हैं। एक पखवाड़े में यह दूसरी संगीन वारदात हुई है। कानून व्यवस्था की स्थित सुदृढ़ होने का दावा करने वाली सरकार और पुलिस के लिए इन घटनाओं पर अंकुश बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
आज होगा अंतिम संस्कार
वृद्धा का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को सुबह होगा। इसके बाद शव को घर लाया जाएगा। यहां से दोपहर दो बजे अंतिम यात्रा श्याम चौपड़ा मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
एफआईआर हुई, सुरागकशी जारी
बुधवार की रात थाना कोतवाली में घटना की एफआईआर दर्ज की गई। वृद्धा के पुत्र डा. राजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर कराई। डा. राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें किसी पर शक नहीं है। पुलिस देर रात तक सुरागकशी में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
रात में सोता था पोता
वृद्धा के साथ घर में रात को उसका पोता सोता था। डा. राजेंद्र सिंह का बेटा केशव रात में अपनी दादी के पास आ जाता था और सुबह अपने सिविल लाइन स्थित घर के लिए निकल जाता था। इसके अलावा डा. राजेंद्र सिंह का भी घर पर आना जाना रहता था।
घनी बस्ती, देर रात तक चहल पहल
घटना स्थल घनी बस्ती के बीच मुख्य सड़क पर स्थित है। यहां दिन भर पैदल और गाड़ियों का आवागमन बना रहता है। आसपास दुकानें भी हैं। घर से ठीक सटी हुई वृद्धा के भतीजे की कबाड़ की दुकान है। जबकि, नजदीक ही कोयले की टाल है। इस इलाके में देर रात तक चहल पहली बनी रहती है। बावजूद, घटना की किसी को जानकारी न होना, ताज्जुब की बात है।
सीसी टीवी कैमरों से मिलेगा क्लू
घटना स्थल या उसके ठीक सामने तो सीसी टीवी कैमरे नहीं हैं। लेकिन, सड़क के मकानों में तीन सीसी टीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने इनके दिन के लगभग पांच घंटे के फुटेज हासिल कर लिए हैं, जिन्हें खंगाला जा रहा है। हालांकि, उस रोड पर दिन भर ऑटो और अन्य वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में पुलिस के लिए बदमाशों की पहचान कर पाना आसान नहीं होगा।