फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bs ki tkkr se 3 ki mot

बस की टक्कर से चचेरे भाई समेत तीन की मौत

Wed, 07 Mar 2018 02:12 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 07 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
bs ki tkkr se 3 ki mot
police, jhansi news - फोटो : demo
मंगलवार की सुबह ग्वालियर-कानपुर हाइवे स्थित सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बूढ़ा गांव और शिवानी होटल के बीच बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दो चचेरे भाई और उनका भांजा था।
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के केशवपुर निवासी मुकेश राजपूत (28) अपने चचेरे भाई अर्जुन राजपूत (18) और बबीना थाना क्षेत्र के खजराहा खुर्द निवासी भांजे रोहित राजपूत (19)  के साथ मंगलवार की सुबह बाइक से बबीना के कोटी गांव से केशवपुर लौट रहे थे। यह लोग कोटी गांव में एक शादी समारोह में गए थे। ग्वालियर- कानपुर हाइवे पर बूढ़ा गांव और शिवानी होटल के बीच  तेज गति से आ रही खाली बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से भाग गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर गई पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। हादसे की खबर से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed