फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brother accused of killing wife

भाई पर पत्नी की हत्या का आरोप

Thu, 16 Jul 2015 11:53 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
उरई निवासी एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उरई के इंद्रा नगर निवासी रवि मजदूरी करता है। बुधवार को अपराह्न के समय उसने पत्नी पूजा (28) के साथ खाना खाया और मुहल्ले में टहलने चला गया। कुछ देर बाद वह घर लौटकर आया तो देखा कि उसकी पत्नी बेहोश पड़ी है। पास में पलंग पर उसके दोनों बच्चे सो रहे थे। बाद में वह अन्य लोगों की मदद से पत्नी को उपचार के लिए उरई के अस्पताल ले गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख महिला को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। रात में मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने बताया कि घर के एक कमरे में वह पत्नी व बच्चों के साथ रहता है, जबकि दूसरे कमरे में उसके दो भाई तथा अन्य एक कमरे में मां रहती हैं। उसका बीच वाला भाई अकसर बंटवारे को लेकर झगड़ा करता है। बुधवार को अपराह्न के समय उसकी पत्नी व उक्त भाई घर पर अकेले थे, तभी मौका पाकर भाई ने पत्नी पर जान से मारने की नियत से हमला किया है। पत्नी के शरीर पर चोट के निशान थे।


तीसरे दिन भी नहीं हो सकी दो की शिनाख्त
झांसी। दो अज्ञात महिलाओं के शवों की तीसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। दोनों के शव मेडिकल कालेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखे गए हैं।
मंगलवार को मेडिकल कालेज के गेट नंबर तीन के निकट एक अज्ञात महिला (22) का शव पड़ा पाया गया था। महिला लाल साड़ी, लाल ब्लाउज, कान में सोने के टाप्स, नथ, पायलें पहने थी। महिला के दांत थोड़े से बाहर निकले हैं। इसी तरह बबीना थाना क्षेत्र के खैलार के निकट एक जंगल में मिट्टी में आधी गड़ी एक अज्ञात महिला (30) का शव मिला था। महिला पेटीकोट व ब्लाउज पहने थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed