फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Alumni Association of molestation lawsuit against president

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा

Thu, 02 Jun 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Alumni Association of molestation lawsuit against president
police, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। बीकेडी कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ मंगलवार को इलाहाबाद के सिविल लाइंस थाने में किशोरी से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


डीआईजी इलाहाबाद के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पिता की तारीख पर अपनी बुआ के साथ 30 मई को इलाहाबाद गई थी। बुआ व उसका एक परिचित हाईकोर्ट में चले गए और वह इलाहाबाद बैंक चौराहा पर खड़ी रही। इसी दौरान करीब आठ बजे बीकेडी झांसी के छात्र संघ का पूर्व अध्यक्ष बृजेंद्र यादव पुत्र प्रेम विजय निवासी भोजला थाना सीपरी बाजार, उसकी मौसी का लड़का जीतू यादव व दो अज्ञात लोग वहां आए। आरोपियों ने असलहा के दम पर उससे गाड़ी में बैठने के लिए कहा।
विज्ञापन


इनकार करने पर अश्लील छींटाकशी की। तभी बुआ उसे ढूंढते हुए मौके पर आ गई। उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो बुआ की मारपीट कर दी जिससे उन्हें चोट आ गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मालूम हो कि बृजेंद्र यादव के भाई देवेंद्र यादव की 11 दिसंबर 2014 को नवाबाद थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें रोहित यादव, चाहत, रनधीर और दो अज्ञात लोगों को नामजद किया गया था। रनधीर की कोर्ट से जमानत हो गई, पर रोहित व चाहत अभी भी जेल में हैं। दोनों की जमानत को लेकर मंगलवार को कोर्ट में तारीख लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed