{"_id":"574f38a84f1c1b7d2810b39c","slug":"alumni-association-of-molestation-lawsuit-against-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बीकेडी कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ मंगलवार को इलाहाबाद के सिविल लाइंस थाने में किशोरी से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
डीआईजी इलाहाबाद के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पिता की तारीख पर अपनी बुआ के साथ 30 मई को इलाहाबाद गई थी। बुआ व उसका एक परिचित हाईकोर्ट में चले गए और वह इलाहाबाद बैंक चौराहा पर खड़ी रही। इसी दौरान करीब आठ बजे बीकेडी झांसी के छात्र संघ का पूर्व अध्यक्ष बृजेंद्र यादव पुत्र प्रेम विजय निवासी भोजला थाना सीपरी बाजार, उसकी मौसी का लड़का जीतू यादव व दो अज्ञात लोग वहां आए। आरोपियों ने असलहा के दम पर उससे गाड़ी में बैठने के लिए कहा।
इनकार करने पर अश्लील छींटाकशी की। तभी बुआ उसे ढूंढते हुए मौके पर आ गई। उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो बुआ की मारपीट कर दी जिससे उन्हें चोट आ गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
मालूम हो कि बृजेंद्र यादव के भाई देवेंद्र यादव की 11 दिसंबर 2014 को नवाबाद थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें रोहित यादव, चाहत, रनधीर और दो अज्ञात लोगों को नामजद किया गया था। रनधीर की कोर्ट से जमानत हो गई, पर रोहित व चाहत अभी भी जेल में हैं। दोनों की जमानत को लेकर मंगलवार को कोर्ट में तारीख लगी हुई थी।