{"_id":"89397e2094bdc97b0c8fdfe54c242d7c","slug":"against-oppression-landed-kushwaha-society-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न के विरोध में उतरा कुशवाहा समाज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्पीड़न के विरोध में उतरा कुशवाहा समाज
झांसी / ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को कुशवाहा समाज के लोगों पर हो रहे उत्पीड़न व अत्याचार के
विज्ञापन
विरोध में श्री शिव परिवार लोक कल्याण संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं
ने डीआईजी को ज्ञापन सौंपा। संस्था केंद्रीय अध्यक्ष नत्थू कुशवाहा के
नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि विगत कुछ माह से झांसी मंडल
में कुशवाहा समाज के निर्दोष लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। राजनैतिक द्वेष
भावना से प्रेरित होकर समाज के लोगों के साथ मारपीट, लूट, बलात्कार जैसी
घटनाओं को अंजाम देकर समाज को भयभीत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ दबंगों द्वारा समाज के लोगों के मकानों पर कब्जा करने
के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की मिली भगत से समाज के लोगाें को जेल
भेजने और उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि
पुलिस अपनी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं लाती है तो समाज के लोगों द्वारा
जेल भरो आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। कुशवाहा समाज के मामले में पुलिस
द्वारा की गई कार्रवाई की जांच गैर जनपद के पुलिस अधिकारी से निष्पक्ष
कराने की गुहार लगाई गई।
ज्ञापन सौंपने वालों में ज्ञानेश्वर कुशवाहा, दामोदर कुशवाहा, बाल किशन कुशवाहा, डा. जगदीश कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, जय सिंह कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, गंगाराम, रमेश कुशवाहा, मनीराम कुशवाहा, चंदन कुशवाहा, महेंद्र सिंह, नरेंद्र कुशवाहा, किशन कुशवाहा, दीप चंद कुशवाहा, अमित कुशवाहा, एमएल बाबू, पुत्तू सिंह, मीना कुशवाहा, प्रेमवती कुशवाहा, तारा देवी, उमा कुशवाहा, पार्वती कुशवाहा, राम श्री कुशवाहा आदि शामिल रहे।