{"_id":"59fe1d6b4f1c1b8d698b976e","slug":"aasik-ne-goli-mari","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा को तमंचा दिखाकर खदेड़ा फिर खुद को गोली मार ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा को तमंचा दिखाकर खदेड़ा फिर खुद को गोली मार ली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
firing, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की अलसुबह मेवातीपुरा में गोली की आवाज सुनकर चंद कदम दूर मौजूद उन्नाव गेट पुलिस चौकी के एक दरोगा वहां पहुंच गए तो रोहित ने उन पर तमंचा तान कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया और फिर खुद को गोली मार ली। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
घटना की सुबह रोहित अपनी बाइक से आकर सुनंदा के घर के बाहर खड़ा हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने एक हाथ में तमंचा व दूसरे हाथ में पिस्टल लिए हुए थे। जैसे ही सुनंदा नल से पानी भरने के लिए मोटर का पाइप लगाने आई, तभी रोहित आकर खड़ा हो गया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती तभी रोहित ने तमंचे से उसके सिर में गोली मार दी। घटना उन्नाव गेट पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर चौकी में मौजूद एक दरोगा मौके पर पहुंच गया। रोहित ने उसे तमंचा दिखाकर पीछे जाने को गया। जब तक दरोगा फोर्स लेकर मौके पर पहुंचा, तब तक रोहित अपने तमंचे से अपने पेट व सिर में गोली मार चुका था। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेके शुक्ला, पुलिस अधीक्षक नगर देवेश पांडेय, तहसीलदार श्रीराम यादव ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से बात की।
स्थानीय लोगों में चर्चा है कि रोहित काफी समय से युवती को चाहता था। लेकिन, इसी बीच युवती का रिश्ता कहीं और हो जाने के कारण बौखला गया था। घटना के समय घर में सुनंदा के दादा लालाराम वर्मा, पिता सुबोध वर्मा, मां रानी वर्मा, बहन सोनाली व भाई शिवम व अनमोल घर पर थे। घटना के बाद से ही घर में मातम पसरा हुआ है। बताया गया है कि मृतका के पिता घर में ही फोटो स्टूडियो की दुकान खोले है। दादा ने बताया कि उनकी पोती पूरे घर की लाडली थी। माता-पिता, भाई, बहन उसे बहुत प्यार करते थे।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने वाला रोहित उन्नाव गेट बाहर बाइक रिपयेरिंग की दुकान खोले है। उसके पिता शादियों में खाना बनाने का काम करते हैं। पड़ोसियों से परिजनों को घटना जानकारी हुई और इसके बाद पूरा परिवार मेडिकल कॉलेज पहुंचा।
नहीं चल सकी पिस्टल
घटना को अंजाम देने के लिए रोहित अपने साथ पिस्टल व तमंचा साथ लेकर आया था। घटना के समय उसने सबसे पहले पिस्टल का उपयोग किया था, लेकिन गोली फंस जाने के कारण पिस्टल चल नहीं सकी थी। इसके बाद रोहित ने तमंचे का उपयोग कर घटना को अंजाम दिया था।
खून से लथपथ हो गई थी बाइक
घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी काले रंग की बाइक लेकर युवती के घर के सामने पहुंचा था। जैसे ही उसने अपने ऊपर गोली चलाई, तब खून की धार से बाइक का आधा हिस्सा लाल हो गया था।
मंगलवार को हुआ था दादी का स्वर्गवास
सुनंदा के घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मंगलवार को उसकी दादी का निधन हो गया था। इस घटना से एक दिन पहले पूरा परिवार उनकी अस्थियां विसर्जित करने इलाहाबाद जाने की तैयारियों में था। इसी बीच शनिवार को हुई घटना ने उनके पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया। अभी परिवार के लोग दादी का गम भुला भी नहीं पाए थे। इसी बीच सुनंदा की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
शादी का रखा था प्रस्ताव
रोहित के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने शादी का प्रस्ताव भी घर में रखा था, लेकिन सभी ने मना कर दिया था। परिजन कहीं और शादी के लिए लड़की भी देख रखे थे।
परेशान करता था
सुनंदा के पिता सुबोध का आरोप है कि रोहित मुहल्ले में आता-जाता है। वह कई बार उनकी पुत्री को परेशान भी कर चुका है। इसके बाद अब उसने इतना बड़ा कदम उठाते हुए उनकी पुत्री को मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने सुनंदा के पिता की तहरीर पर आरोपी रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह ने बताया कि घटना की हर बिंदु पर पर गंभीरता के साथ जांच की जाएगी। जांच में पुलिस यह भी तथ्य देखेगी कि कहीं घटना को एकतरफा अंजाम तो नहीं दिया गया तो वहीं पहले से जान-पहचान संबंधी मामले को भी जांचेगी।