फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बिजली के तारों में लगी आग

बिजली के तारों में लगी आग

Fri, 03 May 2019 03:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
बिजली के तारों में लगी आग
केबल में लगी आग, अफरातफरी मची
विज्ञापन


गंधीगर का टपरा पर बृहस्पतिवार की देर शाम बंच कंडक्टर केबल में आग लग गई। आग को देख सड़क से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। बाद में केबल को बदलकर बिजली को चालू किया गया।
भीषण गर्मी के चलते महानगर में बिजली की मांग बढ़ गई है। केबल और ट्रांसफार्मर गरम हो रहे हैं। बृहस्पतिवार की शाम गंधीगर टपरा से गुजरी बंच कंडक्टर केबल गरम होने से उसमें आग लग गई। एक तार भी टूट गया। तारों से आग निकलती देख सड़क से गुजर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने सबस्टेशन पर सूचना देकर क्षेत्र की बिजली को बंद करवाया। बाद में मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने केबल को बदलने का काम किया। इससे दो घंटे तक संबंधित क्षेत्र की बिजली बंद रही।
विज्ञापन

इधर, जेल चौराहा सबस्टेशन पर बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे केबल बक्सा फटने से दो घंटे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली गुल रही। इससे इलाइट, सिविल लाइन, पुलिस लाइन, इलाहाबाद बैंक चौराहा, सदर बाजार, कचहरी चौराहा, जेल चौराहा, एमईएस, जानकीपुरम, मनु विहार, विवेकानंद कॉलोनी और आसपास क्षेत्र के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed