फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मेडिकल कॉलेज: हत्या के बाद दहशत का माहौल -CTY

मेडिकल कॉलेज: हत्या के बाद दहशत का माहौल -CTY

Fri, 18 May 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज: हत्या के बाद दहशत का माहौल -CTY
फोटो..
विज्ञापन

दरवाजे के खड़कते ही धड़क जाते दिल
हत्या के बाद मेडिकल कॉलेज आवासीय परिसर में दहशत का माहौल
- कॉलेज प्रशासन पर सुरक्षा के प्रति गंभीर न होने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक्सरे टेक्नीशियन की पत्नी की घर में हत्या और लूटपाट के बाद कॉलोनी के लोग बुरी तरह से डरे और सहमे हुए हैं। घर की कुंडी खटखटाने पर परिवार के लोग दहशत में आ जाते हैं। काफी देर बाद खिड़की से देखने और पूछताछ करने के बाद दरवाजा खोलते हैं। ‘अमर उजाला’ ने शुक्रवार को घटनास्थल पर जाकर कर्मचारियों और उनके परिजनों से बातचीत की। कॉलोनी के बाशिंदों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रशासन उनकी सुरक्षा के प्रति बिल्कुल गंभीर नहीं है। कॉलोनी में न तो कोई सुरक्षा गार्ड तैनात है और न ही पुलिस चक्कर लगाने के लिए आती है। वहीं, घटना के बाद कॉलोनी में सन्नाटा पसरा हुआ है।
बॉक्स..
ये बोले कॉलोनी के बाशिंदे
......................................
फोटो..
दिनदहाड़े हत्या से सब डरे
कॉलोनी के अंदर दिनदहाड़े हत्या होने से घर में सब लोग डरे हुए हैं। कॉलेज प्रशासन ने कर्मचारियों के लिए कोई सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई हे। महीनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। कोई ध्यान नहीं देता। - गजेंद्र सिंह।
विज्ञापन


फोटो..
कोई सुरक्षा-व्यवस्था नहीं
कॉलोनी में कोई सुरक्षा-व्यवस्था नहीं है। सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में कोई वारदात होने के बाद उसका पता नहीं लग पाता है। पुलिस कभी चक्कर लगाने के लिए नहीं आती है। - रामश्री।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो..
निकलने से पहले सोचना पड़ता
कॉलोनी हाईवे से लगी होने से वारदात की आशंका रहती है। पहले तो घर के गेट की कुंडी लगाकर चले जाते थे लेकिन हत्या की वारदात के बाद अब विशेषकर रात में घर से निकलने से पहले सोचना पड़ता है। - दीपक खेड़ा।


फोटो..
परिसर असुरक्षित, एक गेट से हो एंट्री
आवासीय परिसर पूरी तरह असुरक्षित है। जगह-जगह झाड़ियां उगी हैं। कॉलोनी में सिर्फ एक गेट से एंट्री होनी चाहिए। परिवार की सुरक्षा के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ा तो परहेज नहीं करेंगे। - उदयवीर सिंह सेंगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed