फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, चार घायल-City

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, चार घायल-City

Sun, 04 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, चार घायल-City
फोटो
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, चार घायल
- इलाहाबाद बैंक के पास घटना से मची अफरा-तफरी
- पति-पत्नी की हालत नाजुक, निजी अस्पताल में कराया भर्ती
- घटना को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर भागा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
थाना नवाबाद इलाके में बेकाबू कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी। इससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। दहशत के चलते लोग अपने-अपने वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसमें स्कूटी सवार पति-पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस वाहन व चालक की तलाश में जुटी हुई है।
डीआरएम कार्यालय के सामने स्थित रेलवे कॉलोनी निवासी कैनिथ बेन्जामीन (39) रेलवे में पीडब्ल्यूआई के पद पर कार्यरत हैं। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन वह अपनी पत्नी विजिता बेन्जामीन (37) के साथ स्कूटी पर सवार होकर इलाहाबाद बैंक चौराहा सेंट ज्यूड्स चर्च जाने को निकले। अभी दोनों इलाहाबाद बैंक चौराहा के पास पहुंचे ही थे। इसी बीच पीछे से आ रही एक काले रंग की चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दोनोें घायल हो गए। यहां से टक्कर मारकर चालक वाहन लेकर फिर तेजी से भागने लगा। इसी बीच सड़क पर पैदल चल रहे जेल चौराहा निवासी रोहन (19) व आगे चल रही एक छात्रा को भी टक्कर मार दी। एक साथ वाहन की टक्कर देखकर लोग घबरा गए। कुछ देर गाड़ी रुकने के बाद चालक उतरा। इसी बीच लोग जब उसे पकड़ने दौड़े तो वह वाहन लेकर भाग निकला। सूचना मिलते ही नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। चारों घायलों को तुरंत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कैनिथ बेन्जामीन व इनकी पत्नी विजिता की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पाकर सभी घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। यहां हाल-चाल जानने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल छात्रा को उपचार कराने के बाद परिजन दूसरे अस्पताल में उपचार कराने के लिए ले गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक दीपक मिश्रा ने काले रंग की गाड़ी से घटना को अंजाम दिया गया है। वाहन नंबर ट्रेस कर लिया गया है। चालक व वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


हरियाणा की बताई जा रही गाड़ी
हादसे की पूरी वारदात एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इससे पुलिस ने वाहन नंबर को भी ट्रेस कर लिया है। गाड़ी हरियाणा की बताई जा रही है। लोगों के अनुसार चार पहिया वाहन के अंदर दो लोग बैठे थे। घटना को अंजाम देने के बाद चालक उतरा भी था, लेकिन लोगों को अपनी ओर आता देखकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed