फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम: दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

क्राइम: दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Jul 2017 08:43 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
क्राइम: दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
फोटो...
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी बिहारी गिरफ्तार
सब हेड... साथ में पकड़े गए दो और बदमाश
- पुलिस पर फायर झोंककर भागने की थे फिराक में
- 20 जून को ओरछा गेट इलाके में हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना कोतवाली के ओरछा गेट इलाके में पिछले दिनों हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी बिहारी कुशवाहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य बदमाश भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी जे के शुक्ला ने घटना का पर्दाफाश किया।
अंदर सैंयर गेट निवासी शब्बीर (42) और अंदर ओरछा गेट निवासी नौशाद (25) की 20 जून की शाम तकरीबन साढ़े सात बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शब्बीर की पत्नी फातिमा ने थाना कोतवाली में बिहारी कुशवाहा समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 22 जून को पुलिस ने घटना में शामिल एक अभियुक्त देवकांत वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने एसपी सिटी देवेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में स्वॉट टीम और कोतवाली पुलिस को लगाया था। एक जुलाई को स्वॉट टीम और कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि तीन बदमाश स्कूटर से उन्नाव गेट की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने जाल बिछा दिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम अंदर ओरछा गेट निवासी बिहारी कुशवाहा, टीकमगढ़ के ओरछा निवासी चंद्रमोहन नामवेद और गौरव सोनी बताए। उनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में बिहारी कुशवाहा ने बताया कि लेनदेन के विवाद के चलते उसने शब्बीर की हत्या की। घटना के दौरान पास से गुजर रहे नौशाद को भी गोली लग गई। बिहारी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली।
विज्ञापन


टीम को पांच हजार का इनाम
दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह, कांस्टेबल दुर्गेश चौहान, नरेंद्र कुमार, चंद्रशेखर, मनोज, बृजमोहन, सर्वेश कुशवाहा और थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह, उप निरीक्षक लोकेंद्र त्रिपाठी, कांस्टेबल कृष्णकांत यादव, विक्रम सिंह, देवेंद्र व केहरी प्रताप शामिल रहे। इस सफलता पर पुलिस टीम को एसएसपी ने पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed