फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम- अब डायल 100 भी दर्ज करेगी मुकदमा-City

क्राइम- अब डायल 100 भी दर्ज करेगी मुकदमा-City

Sat, 04 Aug 2018 07:28 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
क्राइम- अब डायल 100 भी दर्ज करेगी मुकदमा-City
अब डायल 100 में शिकायत भी होगी दर्ज
विज्ञापन

पीड़ित से भरवाएगी फार्म, थाने से मिलेगी एफआईआर की कॉपी
डायल एफआईआर कहलाएगी नई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आपात स्थिति में पीड़ित की मदद के लिए पहुंचने वाली डायल 100 की गाड़ी अब शिकायत को दर्ज भी करेगी। गाड़ी में मौजूद पुलिस के जवान पीड़ित से एक फार्म भरवाएंगे, जिसकी एक कॉपी उसे और दूसरी थाने में दी जाएगी। फार्म की इस कॉपी के आधार पर थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके पीड़ित को देगी। इस नई व्यवस्था को डायल एफआईआर नाम दिया गया है।

किसी व्यक्ति से साथ घटना होने पर उसकी मदद को डायल 100 की गाड़ी से पुलिस तो पहुंच जाती है, लेकिन बाद में पीड़ित को मामला दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगाना पड़ता है। ज्यादातर मामलों में पुलिस पीड़ित से तहरीर लेकर इतिश्री कर लेती है। लोगों को अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए नई व्यवस्था की गई है। किसी के साथ घटना घटित होने पर अगर वह डायल 100 को सूचना देता है तो पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंचेगी। पुलिस के पास एक बुकलेट होगी। शिकायतकर्ता से इस बुकलेट के फार्म पुलिस भरवाएगी। फार्म की तीन कापियां होंगी, जिसमें एक सफेद, दूसरी गुलाबी और तीसरी पीले रंग की होगी। गुलाबी रंग की कॉपी पीड़ित को दिया जाएगा। पीले रंग की कॉपी पुलिस अपने पास रखेगी और सफेद रंग की कॉपी थाने में दिया जाएगा। इस फार्म के आधार पर पीड़ित थाने से एफआईआर दर्ज कराकर अपनी कॉपी ले सकता है।
विज्ञापन


जल्द होगी शुरूआत
अभी यह सुविधा जिले में शुरू नहीं हुई है। इसमें थोड़ा समय लगेगा। कुछ जिलों में डायल एफआईआर की शुरुआत हो चुकी है।
विनोद कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed