फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अब भी बंधुआ मजदूर कैद-City

अब भी बंधुआ मजदूर कैद-City

Mon, 30 Jul 2018 03:16 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
अब भी बंधुआ मजदूर कैद-City
और भी हैं बंधुआ मजदूर
विज्ञापन

झांसी। बंधन से आजाद हुए दो मजदूरों जैसे कई और मजदूर हैं, जो गांवों में बंधुआ मजदूरी कर रहे हैं। लेकिन, इनके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। यह मजदूर जिनकी कैद में हैं, वह इन पर निगरानी रखते हैं, इनके साथ मारपीट करते हैं, जिससे मजदूरों का कैद से मुक्त हो पाना मुश्किल है। दो मजदूर आजाद होने के बाद अब पुलिस ने गुपचुप तरीके से ऐसे गांवों की पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना रक्सा के गांव शिवगढ़ मवई में इलाहाबाद के रामबाग निवासी शिवम सिंह और मध्य प्रदेश टीकमगढ़ के चकरपुर स्थित रातौली गांव निवासी बब्लू अहिरवार को बंधक बनाकर मजदूरी कराई जा रही थी। पुलिस के आने पर मजदूर ने भागकर सूचना दी और चंगुल से मुक्त हो गया।
विज्ञापन

जिले के कई गांव ऐसे हैं, जहां कुछ लोगों की अप्रत्यक्ष हुकूमत चलती है। इनके आगे न पुलिस और न कोई अफसर, कुछ नहीं बोलता है। इस कारण ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं। थाना सीपरी बाजार, रक्सा, बबीना, मऊरानीपुर, टहरौली समेत अन्य थाना क्षेत्रों में बंधुआ मजदूरी कराने का सिलसिला लगातार चल रहा है। जिन लोगों के पास भैंसों का तबेला है, वहां पर बंधुआ मजदूर अधिक हैं। यदि कोई पूछता भी है तो यह कहकर गुमराह किया जाता है कि इसके माता- पिता नहीं हैं, रास्ते में भटक रहा था। इसलिए ले आए हैं। मजदूर की मजदूरी यह रहती है कि उसके साथ इतनी मारपीट होती है कि भय के कारण सच नहीं बोल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मजदूरों को मुक्त कराने के बाद जिले की पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने अंदरखाने इसकी पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने सभी थानेदारों को निर्देश दे दिए हैं।

कई गांवों में मजदूरी से तौबा
मध्य प्रदेश के दतिया, शिवपुरी, करैरा व टीकमगढ़ समेत आसपास के अन्य जिलों में गरीबी और बेकारी बहुत अधिक है, इसलिए दो जून की रोटी के लिए वहां के निवासी सुबह के समय मजदूरी करने निकल आते हैं। लेकिन, जिले के कुछ गांव ऐसे हैं, जहां यह मजदूरी करने के लिए जाने से कतराते हैं। क्योंकि, उन्हें गांवों के हालातों के बारे में पता है।


मऊरानीपुर से भी कराए थे मुक्त
वर्ष 2016 मेें पुलिस ने मऊरानीपुर क्षेत्र से भी मजदूरों को मुक्त कराया था। इन मजदूरों को बंधक बनाने के बाद कम मजदूरी पर एक बोरिंग करने वाली कंपनी काम करा रही थी। सूचना पर पुलिस ने सभी मजदूरों को मुक्त कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed