फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   फायरिंग कर करारी भागे थे बदमाश-City

फायरिंग कर करारी भागे थे बदमाश-City

Fri, 27 Jul 2018 07:32 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग कर करारी भागे थे बदमाश-City
फायरिंग कर करारी भागे थे बदमाश
विज्ञापन

- पुलिस ने दी दबिश, शरण देने वाले को दबोचा
- खाने से लेकर हर सुविधा कराई जा रही थी मुहैया
- जंगलों में छिपे होने की आशंका, घेराबंदी कर दे रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कारोबारी संजय वर्मा की गाड़ी पर फायरिंग की घटना को अंजाम वाले बदामश करारी भागे थे। यहां एक आरोपी ने उसको शरण भी दी थी। खाने से लेकर हर सुविधा भी बदमाशों को मुहैया करायी जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घर में दबिश देकर शरण देने वाले को पकड़ लिया, जबकि मौका पाकर बदमाश जंगलों की तरफ भाग निकले। पुलिस सरगर्मी के साथ जंगलों में बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
पिछले शनिवार की दोपहर कारोबारी संजय वर्मा की गाड़ी पर फायरिंग की घटना को अंजाम देकर बदमाश शहर की गलियों से होते हुए करारी भाग निकले थे। यहां से बदमाशों को पुलिस की हर गतिविधि की नजर भी मिल रही थी। पुलिस ने पड़ताल के दौरान शहर के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले थे। जिसके बाद लगातार कड़ियां भी जुड़ने लगी थीं। धीरे-धीरे पुलिस बदमाशों तक भी पहुंचने लगी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करारी स्थित एक मकान में दबिश दी, यहां से पुलिस ने किशन पाल गुर्जर को भी मौके से पकड़ा। पुलिस के आने से पहले बदमाश जंगलों की तरफ भगा निकले।
विज्ञापन

पता चला कि बदमाशों को शरण देने में किशन का पूरा हाथ था। घटना को अंजाम देने से पहले ही पूरी रणनीति तैयार की गई थी। घटना को अंजाम देकर बदमाश सीधे गलियों के रास्ते होते हुए करारी में किशन पाल गुर्जर के मकान में आकर ठहर गए थे। यहां बदमाशोें को हर सुख सुविधाएं भी मिल रही थीं। बदमाशों के गुर्गे भी पल-पल की जानकारी बदमाशों तक पहुंचा रहे थे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए करारी से लेकर दतिया और शिवपुरी के जंगलों में दबिश भी देना शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश की पुलिस भी मदद में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed