फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   60 kg cannabis seized, arrested four traffickers

साठ किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
60 kg cannabis seized, arrested four traffickers
झांसी। बबीना थाना पुलिस ने नोहरा जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान मार्शल गाड़ी से साठ किलोग्राम गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वाहन चालक भागने में सफल रहा। आरोपी उड़ीसा के सोनपुर से गांजा लेकर आ रहे थे। गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग दस लाख रुपये है।
विज्ञापन


सोमवार को पूर्वाह्न के समय बबीना थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग एक मार्शल गाड़ी में कुछ अवैध सामान लेकर मध्य प्रदेश के दतिया क्षेत्र के बसई की तरफ जाने वाले हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह ने चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस ने नोहरा जाने वाले मार्ग पर आ रही मार्शल गाड़ी नंबर एमपी 32 डी 0231 को रोककर चेक किया। चेकिंग के दौरान मार्शल गाड़ी की छत पर व्यवस्थित ढंग से छुपाकर ले जाया जा रहा साठ किलो गांजा बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम मध्य प्रदेश के दतिया क्षेत्र के रेलवे स्टेशन बसई निवासी लखन सिंह पुत्र स्व. लक्ष्मण राजपूत, राजू परिहार पुत्र अशोक कुमार, पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम जुगीपुरा निवासी हनुमंत पुत्र कामता प्रसाद यादव व बसई थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी रामलाल पुत्र चिल्ले राजपूत बताए। इस दौरान चालक बसई निवासी सुनील अहिरवार भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सोमवार की शाम इस प्रकरण का खुलासा करते हुए एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने पत्रकारों को बताया कि इस तस्कर गिरोह का सरगना लखन सिंह राजपूत है, जो कि पिछले चौदह वर्षों से गांजा की तस्करी कर रहा है। पकड़ी गई मार्शल गाड़ी भी लखन सिंह की है। आरोपियों ने गाड़ी की छत को डबल डेकर बनवा रखा है तथा उसी छत के अंदर गांजा की दो किलो तथा एक किलो के पैकेट में लाते हैं।


उन्होंने बताया कि उक्त गिरोह यह गांजा उड़ीसा के सोनपुर से लाया था। ललितपुर के बाद अपनी-अपनी लागत के अनुसार गांजा का बंटवारा कर रख लिया था। आरोपियों ने अपना कार्य क्षेत्र दतिया, शिवपुरी, ललितपुर व झांसी को बना रखा है। डीआईजी ने उक्त पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed