{"_id":"5b002b904f1c1bcf408b66f0","slug":"51526737808-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम- पड़ासियों की मदद से हत्यारों की तलाश-Lalitpur","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम- पड़ासियों की मदद से हत्यारों की तलाश-Lalitpur
Updated Sat, 19 May 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पड़ोसियों’ की मदद से हत्यारों की तलाश
- दतिया, टीकमगढ़, ललितपुर व जालौन जिले के बदमाशों की खंगाली जाएगी कुंडली
- मेडिकल कॉलेज में एक्सरे टेक्नीशियन की पत्नी की हत्या व लूटपाट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मेडिकल कॉलेज कैंपस में एक्सरे टेक्नीशियन वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की पत्नी की हत्या कर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को तलाशने के लिए पड़ोसी जिले की पुलिस की मदद ली जा रही है। पुलिस अफसरों ने पड़ोसी जिले के अधिकारियों से संपर्क कर सक्रिय बदमाशों की जानकारी मांगी है।
बृहस्पतिवार सुबह महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में तैनात एक्सरे टेक्नीशियन वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर में घुसकर बदमाश लूटपाट के बाद पत्नी आशा श्रीवास्तव की हत्या के बाद लूटपाट कर भाग निकले थे। बदमाश अलमारी में रखे जेवरात व रुपये भी ले गए थे। घटना के बाद ही पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हैं, लेकिन अब तक पुलिस बदमाशों को दबोचने में नाकाम साबित हुई है। पुलिस ने बदमाशों को दबोचने के लिए पड़ोसी जिले की पुलिस से मदद मांगा है। इसके लिए दतिया, टीकमगढ़, ललितपुर व जालौन पुलिस की भी मदद मांगी है। पुलिस पड़ोसी जिले के गैंग के हाथ होने की भी संभावना जता रही है। इन जिलों के सक्रिय बदमाश झांसी जिले में पहले भी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। ऐसे सक्रिय बदमाशों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने इनकी सुुरागकशी शुरू कर दी है। ऐसे बदमाशों की गतिविधियां तलाशने के लिए पड़ोसी जिले की मदद ली जा रही है।
पुलिस ने लोकल बदमाशों की भी गतिविधियां खंगालना शुरू कर दी है। सक्रिय बदमाशों के घर भी पुलिस ने दबिश दी। कई बदमाशों को उठाकर पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक किसी भी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लग सकी। एसपी सिटी देवेश पांडेय ने बताया कि पुलिस टीमें पड़ताल में जुटी हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द खुलासा कर बदमाशों को जेल भेजेगी।
विज्ञापन
लगाएं जाएं सीसीटीवी कैमरे
मेडिकल कैंपस में हुई बड़ी वारदात को लेकर एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए पत्र लिखा है। पत्र में बताया गया है कि मेडिकल कैंपस महत्वपूर्ण स्थान हैं। यहां पहले भी हो चुकी वारदातों को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाया जाना जरुरी है। कैंपस के अधिकांश रास्तों पर सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाए। हर अंदर आने-जाने वाले व्यक्ति से पूछताछ के साथ नजर रखी जाए। मेडिकल कैंपस में हुई घटना की हर पहलु पर जांच की जा रही है। पुलिस ने कैंपस के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे तलाशे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से सुराग मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इससे भी निराशा ही हाथ लगी।
जेल में फिर हुई पूछताछ
बदमाशों का सुराग लगाने के लिए दूसरे दिन जेल में बंद सक्रिय बदमाशों से पूछताछ होती रही। इन बदमाशों से लोकल नेटवर्क खंगालने के लिए पूछताछ की गई। इसके अलावा, जो बदमाश जमानत पर छूटे हैं, उनकी गतिविधियां भी इनके साथियों से खंगाले गए। मालूम हो कि जेल में ऐसे कई बदमाश हैं जो कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।