फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   घायल रेलकर्मी ने सड़क पर ही तोड़ दिया दम

घायल रेलकर्मी ने सड़क पर ही तोड़ दिया दम

Fri, 19 Apr 2019 04:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 04:03 AM IST
विज्ञापन
घायल रेलकर्मी ने सड़क पर ही तोड़ दिया दम
श्रेणी - क्राइम
विज्ञापन

.....................................
बाइक की टक्कर से रेल कर्मी की मौत
- केंद्रीय विद्यालय के सामने हुई दुर्घटना
- घायल को भर्ती कराने के बजाय बाइक लोडर में रखकर चला गया घर
- थाना प्रेमनगर का मामला, टक्कर मारने वाले युवक की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुधवार देर रात थाना प्रेमनगर इलाके में रेलकर्मी शमीम खान (35) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर ही तड़पता रहा और टक्कर मारने वाला युवक अपने साथियों के साथ लोडर में बाइक रखकर घर चला गया। समय से मेडिकल न पहुंच पाने के कारण घायल ने दम तोड़ दिया। हालांकि, इस दौरान एक राहगीर ने घायल की साथियोें के साथ जाते समय वीडियो बनाकर पुलिस को भेज दी है। दुर्घटना करने वाला नगरा का रहने वाला बताया गया है। उसका भी एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रेमनगर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
थाना नवाबाद के शिवाजी नगर स्थित डडियापुरा निवासी अजीम खान के पुत्र शमीम खान रेलवे वर्कशॉप में कार्यरत थे। बुधवार देर रात वे स्कूटी पर सवार होकर घर की तरफ आ रहे थे। अभी वे वर्कशॉॅप से निकलकर केंद्रीय विद्यालय नंबर तीन के सामने मोड़ पर पहुंचे थे, तभी सामने तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर आकर गिर पड़े। शमीम के सिर में गंभीर चोट आने के कारण मुंह व नाक से खून आने लगा। वे तड़पते रहे, लेकिन रात होेने के कारण कोई उनकी मदद नहीं कर सका।
विज्ञापन

घायल युवक ने मोबाइल से फोन कर अपने मित्रोें को बुलाया। कुछ देर बाद दोस्त लोडर गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। शमीम को भर्ती कराने के बजाय लोडर में बाइक रखकर सभी बैठकर चले गए। इसी बीच सही समय पर मेडिकल कॉलेज न पहुंच पाने के कारण घायल शमीम ने सड़क पर पड़े पड़े दम तोड़ दिया। इसी बीच उक्त घटनाक्रम का वीडियो एक राहगीर ने बना लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनोें को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, राहगीर से वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक टक्कर मारने वाला युवक नगरा का ही रहने वाला बताया गया है, जो एक अस्पताल में भी उपचार करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काश पहने होता हेलमेट
इस हादसे के दौरान स्कूटी सवार शमीम खान ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट आने के कारण ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत हो गई। यदि उन्होंने हेलमेट पहना होता तो आज शायद वे इस दुनिया में जिंदा होते।


संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत
झांसी। थाना बबीना इलाके में मिथुन (18) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
थाना बबीना के चमररुआ निवासी बनमाली के पुत्र की बुधवार रात गोली लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। परिजनों का आरोप है कि उनके रिश्तेदारी में शादी थी, बारात वापस आने के बाद नाचगाना चल रहा था, तभी एक व्यक्ति के तमंचे से गोली चलने के कारण मिथुन की मौत हो गई। पुलिस ने हर्ष फायरिंग की घटना से साफ इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि शादी एक दिन पहले थी, ऐसे में हर्ष फायरिंग की बात हो ही नहीं सकती। पुलिस का कहना है कि मिथुन ने स्वयं गोली मारकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed