फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम- महिला के खाते से उड़ाई रकम-City

क्राइम- महिला के खाते से उड़ाई रकम-City

Sun, 26 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
क्राइम- महिला के खाते से उड़ाई रकम-City
महिला के खाते से उड़ाए 14 हजार
विज्ञापन

- साइबर शातिरों ने बनाया निशाना, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना नवाबाद इलाके में रहने वाली एक महिला के खाते से साइबर शातिरों ने 14 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

गुमनावारा के पिछोर निवासी सोनीराम वर्मा की पत्नी अंजू देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके मोबाइल पर कई दिनों से खाता वैरीफिकेशन का मेसेज आ रहा था। 18 अगस्त को उनके नंबर पर कॉल आई। फोन रिसीव करने पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। उसने बताया कि खाते का वैरीफिकेशन न होने की वजह से लेनदेन पर रोक लगाई जा रही है। खाता बंद होने के डर से उन्होंने खाता समेत ओटीपी व अन्य जानकारियां जालसाल को दे दीं। थोड़ी देर बाद उनके फोन पर खाते से रकम निकलने का मेसेज आया। इसके बाद 14 हजार रुपये से अधिक की रकम निकल गई। रुपये निकलने का मेसेज देखकर वह घबरा गईं। वह अपने पति के साथ बैंक पहुंचीं। जहां पता चला कि मोबाइल पर खाते का कोई सत्यापन नहीं किया जाता। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed