{"_id":"59b29b4b4f1c1bf47f8b51d7","slug":"41504877387-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: संपर्क क्रांति के जनरल कोच में लूटपाट,,-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: संपर्क क्रांति के जनरल कोच में लूटपाट,,-City
Updated Fri, 08 Sep 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटका संपर्क क्रांति के जनरल कोच में लूटपाट
तमंचे से फायर किया, तीन यात्री घायल
बदमाशों से भिड़े यात्री, दो को पकड़कर जीआरपी बीना को सौंपा
एक यात्री का झांसी में कराया गया उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
भोपाल और बीना स्टेशन के बीच कर्नाटका संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बृहस्पतिवार की रात यात्रियों के साथ लूटपाट की। यात्रियों पर दहशत बनाने के लिए तमंचे से फायर किया। छर्रे लगने से तीन यात्री घायल हो गए। कुछ यात्री बदमाशों से भिड़ गए। इस दौरान दो बदमाश ट्रेन से कूदकर भाग गए, जबकि दो को यात्रियों ने पकड़कर जीआरपी बीना के सुपुर्द कर दिया। घायल दो यात्रियों का बीना और एक का झांसी में उपचार कराया गया।
बृहस्पतिवार की रात यशवंतपुर से निजामुद्दीन जाने वाली कर्नाटका एक्सप्रेस के पीछे लगे जनरल कोच में भोपाल स्टेशन से चार बदमाश सवार हो गए। आधे घंटे बाद बदमाशों ने तमंचा निकाला और यात्रियों को भयभीत कर उनसे रुपये छीनना शुरू कर दिया। दूसरे गेट पर पहुंचने पर वहां खड़े कुछ युवकों ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर एक बदमाश ने तमंचे से हवाई फायर कर दिया। छर्रे लगने से तीन यात्री घायल हो गए। इससे यात्रियों में गुस्सा भड़क गया और वे बदमाशों से गुत्थमगुत्था हो गए। यात्रियों के हमले से घबराए दो बदमाशों ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन धीमी होने पर दो बदमाश कूदकर भाग गए, जबकि दो को यात्रियों ने दबोच लिया। ट्रेन के बीना स्टेशन पर रुकते ही यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनों बदमाशों को अपने कब्जे में ले लिया। दो घायल यात्रियों को उपचार के लिए बीना स्टेशन पर उतार लिया गया।
इधर, झांसी में ट्रेन के सुबह 3.30 बजे आने पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। यात्रियों से घटना की जानकारी लेने के बाद तीसरे घायल यात्री पश्चिम बंगाल के तालनगरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के गांव वैंगपुडा निवासी मोहम्मद खान का रेलवे चिकित्सक से आवश्यक उपचार कराया गया। यात्री के कान के पास जख्म हो गया था। बाद में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में कुछ देर भर्ती रहने के बाद वह अपने साथी जियारुल मार्डल के साथ जीआरपी थाने आ गया। जीआरपी थाने में दी तहरीर में जियारुल मार्डल ने बताया कि वे आठ लोग पश्चिम बंगाल से दिल्ली जा रहे थे। बदमाश उन सभी से भी करीब पांच हजार रुपये छीन ले गए। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच के लिए बीना स्थानांतरित कर दिया गया है।