फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   नहीं देखने दूंगा ईद का चांद

नहीं देखने दूंगा ईद का चांद

Wed, 21 Jun 2017 01:55 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
नहीं देखने दूंगा ईद का चांद
दस हजार के विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना कोतवाली इलाके के ओरछा गेट अंदर मछली बाजार के पास मंगलवार की रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन दिन पहले दस हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद बुधवार की रात इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। इस घटना से शहर में सनसनी मच गई। मेडिकल कालेज में देर रात तक भारी भीड़ जमा रही। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
अंदर ओरछा गेट काली बाड़ी के पास निवासी शब्बीर उर्फ दत्ते (45) और तलैया मुहल्ला निवासी नौशाद (25) मंगलवार की शाम ओरछा गेट स्थित सुल्तानिया मस्जिद से नमाज अता करने गए थे। इसके बाद वे मस्जिद के पास खड़े होकर कुछ लोगों से बात करने लगे। इसी दरम्यान हमलावर वहां पहुंच गए। उन्होंने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। पिस्टल से पांच राउंड फायर किए। इसमें से तीन गोली शब्बीर और दो नौशाद को लगीं। शब्बीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, नौशाद ने मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। नौशाद फर्नीचर पर पॉलिश का काम करता था। घटना की सूचना पाते ही शहर में सनसनी मच गई। आसपास की दुकानों के धड़ाधड़ शटर बंद हो गए। भारी संख्या में पुलिस मेडिकल कालेज और घटना स्थल पर पहुंच गई। डीआईजी जवाहर, डीएम कर्ण सिंह चौहान और एसएसपी जे के शुक्ला घटना स्थल और मेडिकल कालेज पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक शब्बीर और आरोपी के बीच दस हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। तीन दिन पहले इसे लेकर दोनों में बहस भी हुई थी। अभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन



नहीं देखने दूंगा ईद का चांद
झांसी। दोहरे हत्याकांड में मारे गए शब्बीर और आरोपी के बीच तीन दिन पहले दस हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी ने शब्बीर को धमकी दी थी कि वह उसे ईद का चांद नहीं देखने देगा। लेकिन, शब्बीर ने इस धमकी को हलके में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शब्बीर और आरोपी दोनों का ही पुलिस में आपराधिक इतिहास दर्ज है। शब्बीर थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर रहा है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। जबकि, आरोपी भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उस पर पुलिस पर फायरिंग का भी मामला है। दोनों पहले साथ रहा करते थे। लेकिन, पिछले कुछ समय से दूरी थी। शब्बीर को आरोपी से दस हजार रुपये लेने थे। यह रकम वह कई बार मांग चुका था। तीन दिन पहले भी उसने आरोपी से अपने पैसे मांगे थे। बताते हैं कि इस पर शब्बीर ने आरोपी को चाटा भी मार दिया था। इससे गुस्साए आरोपी ने धमकी दी थी कि वह उसे ईद का चांद नहीं देखने देगा और फिर मंगलवार की रात मौका पाकर उसने घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी ने पिस्टल से फायर कर दोनों की हत्या की। वहीं, नौशाद लकड़ी पर पॉलिश का काम करता था। वह कुछ समय से शब्बीर के साथ रहने लगा था। तीन दिन पहले हुए विवाद के दौरान भी वह साथ में था। घटना के वक्त नौशाद शब्बीर के साथ था। आरोपी ने दोनों को गोलियों ने भून दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी में बिहारी नाम के व्यक्ति का पता लगा है। उसकी तलाश की जा रही है। उसको पकड़ने के बाद पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।


‘आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कड़ी कार्रवाई होगी। घटना स्थल पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। हालात सामान्य हैं।’
- जेके शुक्ला, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed