फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   40 lakh fraud

अब तक पुलिस के पास नहीं पहुंचा 40 लाख का फ्राड

Thu, 03 Nov 2016 12:58 AM IST
jhansi
jhansi Updated Thu, 03 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
40 lakh fraud
पु‌ल‌िस - फोटो : demo pic
झांसी। चेक में हजारों को लाखों में बदलकर डाकघर को चालीस लाख रुपये की चोट पहुंचाई गई है। लेकिन, इसकी भनक पुलिस को नहीं है। डाक विभाग या बैंक की ओर से अब तक पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई है। यह जिम्मेदारी एकदूसरे पर डाली जा रही है।
विज्ञापन


चेक में हुई ओवर राइटिंग की सूचना 17 अक्तूबर को एसबीआई के क्लियरिंग हाउस से डाक विभाग को मिली थी। यह जानकारी रानी लक्ष्मीबाई अरबन कोआपरेटिव बैंक को भी दी गई थी। लेकिन, मामला पूरा खुल जाने के बाद भी अब तक दोनों में से किसी ने भी इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन


इस मामले में प्रवर डाक अधीक्षक वी के सिंह का कहना है कि भले ही रकम डाक विभाग की गई है, परंतु फ्राड बैंक स्तर पर हुआ है। इसलिए एफआईआर बैंक को करानी चाहिए। इसके लिए बैंक से कहा भी गया है। वहीं, रानी लक्ष्मीबाई अरबन कोआपरेटिव बैंक के सचिव सुरेंद्र तिवारी का कहना है कि रकम डाक विभाग की गई है। एफआईआर भी डाक विभाग को करनी चाहिए। जांच में बैंक पूरा सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी है झोल
- चेक पर अमाउंट भरने से पहले जगह नहीं छोड़ी जाती है, जिससे ओवरराइटिंग की गुंजाइश ही न रहे, परंतु डाक विभाग की चेक में पर्याप्त जगह रही, जिससे आसानी से ओवरराइटिंग हो गई।

- खाते से रकम निकलती रही और डाक विभाग में अभिलेखों का मिलान भी नहीं किया गया। क्लियरिंग हाउस में चेक नहीं पकड़ी जाती, तो घपला लाखों की जगह करोड़ों में भी पहुंच सकता था।
- बैंक व क्लियरिंग हाउस का ओवरराइटिंग पर गच्चा खा जाना चौंकाने वाला है, वरना मामूली सी भी ओवरराइटिंग पर चेक लौटा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed