फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्षेत्र के बंटवारे में हुई थी किन्नर की हत्या

क्षेत्र के बंटवारे में हुई थी किन्नर की हत्या

Wed, 24 Apr 2019 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के बंटवारे में हुई थी किन्नर की हत्या
क्षेत्र के बंटवारे में हुई थी किन्नर की हत्या
विज्ञापन


झांसी। थाना नवाबाद इलाके में किन्नर नूरी (45) की हत्या क्षेत्र के बंटवारे को लेकर हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। घटना में फरार चल रहे अन्य आरोपियों को पकड़ने पुलिस दबिश दे रही है।
बीते शनिवार की सुबह विवाह समारोह में नेग को लेकर थाना नवाबाद स्थित आंतिया तालाब के पास बने विवाह घर के सामने किन्नरों में झगड़ा हो गया था, जिसके चलते एक पक्ष ने नूरी की लाठी-डंडों से पिटाई कर सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने राजू किन्नर की तहरीर पर गोला, साबिर उसकी पत्नी, भाभी, दामाद और सहीन अंसारी पर रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को पुलिस ने इस मामले में रूखसाना और सहीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में मुख्य आरोपी साबिर की जानकारी मिली थी। मंगलवार को नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने मुखबिर की सूचना पर गोविंद चौराहा से मुख्य आरोपी साबिर को पकड़ लिया, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून से सना पत्थर भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। बताया गया कि क्षेत्र के बंटवारे के विवाद में ये हत्या हुई है।
विज्ञापन


एक-दूसरे के क्षेत्र में जाना शुरू कर दिया था
बताया गया है कि शादी या अन्य कार्यक्रमों में बर्धाई गीत गाकर किन्नर नेग लेते हैं। इसके लिए जिले भर के सभी किन्नरों के बीच क्षेत्र बंटा हुआ है। जहां सभी एक साथ नहीं जा सकते हैं लेकिन कुछ समय से कुछ किन्नर दूसरे इलाकों में भी जाकर नेग ले रहे थे। यह जानकारी मिलने के बाद विवाद होने लगा था। पिछले सप्ताह कोतवाली क्षेत्र में भी मारपीट हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मुकदमे की खुन्नस भी पैदा होने के बाद विवाद गहराने लगा। शनिवार को इसी विवाद के चलते नूरी की हत्या कर दी गई। पूरा घटनाक्रम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें मुख्य आरोपी साबिर मारपीट के साथ ही पत्थर पटकता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed