फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मारपीट प्रकरण में दो छात्रों पर कार्रवाई

मारपीट प्रकरण में दो छात्रों पर कार्रवाई

Sat, 16 Mar 2019 09:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
मारपीट प्रकरण में दो छात्रों पर कार्रवाई
मारपीट प्रकरण में दो छात्रों पर कार्रवाई
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीते बृहस्पतिवार को हुए मारपीट प्रकरण में दो छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बीयू के कुलानुशासक मंडल ने एक छात्र को एक सेमेस्टर की परीक्षा से वंचित और दूसरे को एक महीने के लिए विश्वविद्यालय से वंचित कर दिया है।

विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार की सुबह कृषि विभाग के छात्र को लॉर्ड बुद्धा हॉस्टल के छात्रों ने जमकर पीटा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को एक भी छात्र हाथ नहीं लगा। बीयू प्रशासन ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। प्रभारी कुलानुशासक डॉ. पुनीत बिसारिया ने बताया कि कृषि विभाग के छात्र वीरेंद्र दहारे का बीयू से बीएएलएलबी कर रहे रामविशाल राजपूत से विवाद हो गया था। रामविशाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर वीरेंद्र को जमकर पीटा था। इससे उसे काफी चोटें भी आ गईं थीं। कुलानुशासक मंडल ने जांच पड़ताल के बार मारपीट करने के आरोपी बीएएलएलबी के छात्र रामविशाल को एक महीने के लिए हॉस्टल से बाहर व एक सेमेस्टर की परीक्षा देने से वंचित कर दिया है। वहीं विवाद में गलती पाए जाने पर वीरेंद्र के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उसे एक महीने के लिए विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed