फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   चुनाव में अफवाह फैलाने वाले जाएंगे जेल-City

चुनाव में अफवाह फैलाने वाले जाएंगे जेल-City

Tue, 05 Mar 2019 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में अफवाह फैलाने वाले जाएंगे जेल-City
चुनाव मेें अफवाह फैलाने वाले जाएंगे जेल
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस महकमा तैयारी में जुट गया है। चुनाव में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अफवाह फैलाने वालों, राजनीतिक दलों या फिर उनसे जुड़े नेताओं पर भद्दी और अश्लील टिप्पणी करने वालों पर पुलिस की खास नजर रखेगी। ऐसे लोगों को चिह्नित कर जेल भेजा जाएगा। डीजीपी के निर्देश मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चुनाव सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल गठित करने की तैयारी है। आचार संहिता लगते ही सेल गठित होगी।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के विवादित संदेश करना महंगा पड़ेगा। पुलिस खुद मुकदमा दर्ज कर जेल भेजेगी। चुनाव में किसी तरह की अफवाह न फैले, इसकी तैयारी पुलिस करने जा रही है। डीजीपी के निर्देश पर जिला स्तर पर चुनाव सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेल गठित होने जा रहा है। मॉनीटरिंग सेल का प्रभारी निरीक्षक रैंक के अधिकारी को बनाया जाएगा। आचार संहिता लगते ही पुलिस सर्विलांस के जरिए ऐसे टूल्स का प्रयोग करेगी, जिसकी मदद से वह सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों तक आसानी से पहुंच सके।
विज्ञापन

डीजीपी ने प्रदेश के सभी जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि चुनावों से पहले वह अपने जिलों में इलेक्शन सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेल का गठन करें। इसके बाद विशेष अभियान चलाएं और कार्यशालाओं का आयोजन कर लोगों को सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए डिजिटल वॉलेंटियर्स की मदद से मतदाताओं और जनप्रतिनिधियों के अलावा उम्मीदवारों को जागरूक भी करें। आम जनता का भी सहयोग लिया जाएगा। यदि कोई भ्रामक सूचना फैलाने की कोशिश करता है तो तत्काल संबंधित थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारी उसका खंडन कर वास्तविकता की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सेल की निगरानी शुरू
जिले में गठित साइबर सेल ने निगरानी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया के हर संदेश की जानकारी ली जा रही है। खुराफाती संदेश भेजने वालों को चिह्नित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेल में गठित साइबर सेल भी मदद करेगा। सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेल की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास के पास होगी।


अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अफवाह से अगर हिंसा फैलती है या चुनाव प्रभावित होता है तो आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed