फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   विमल का निकला भोजला में मिला शव

विमल का निकला भोजला में मिला शव

Thu, 02 May 2019 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
विमल का निकला भोजला में मिला शव
भोजला मंडी के पास मिला शव बीबीए छात्र का निकला
विज्ञापन


झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्र के भोजला मंडी के सामने मंगलवार की दोपहर मिले टहरौली निवासी विमल कुमार सेन का शव हत्या करने के बाद फेंका गया था। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। उसका रस्सी से गला दबाया गया था। उसके गले की एक हड्डी भी टूटी पाई गई। शरीर पर चोटों के भी निशान थे। हालांकि अभी परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला मंडी के सामने ढाबे के दाहिने तरफ मंगलवार की दोपहर एक युवक का शव मिला था। उसकी शिनाख्त टहरौली व हाल हरदौल मंदिर के पीछे किराये का मकान सैयर गेट निवासी संतोष कुमार सेन के पुत्र विमल कुमार सेन (21) के रूप में हुई थी। टहरौली में बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता संतोष के अनुसार वह विमल व बेटी काजल को पढ़ाने के लिए झांसी में किराये के मकान में रहता है। विमल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था, जबकि बेटी नर्सिंग कोर्स कर रही है। वह मजदूरी करके दोनों को पढ़ा रहा था। कुछ दिन पहले ग्वालियर में रहने वाले उनके साले के साढू़ का पुत्र सत्येंद्र झांसी आया था। विमल ने विश्वविद्यालय आने जाने के लिए सत्येंद्र से उसकी बाइक मंगाई थी। 29 अप्रैल की रात आठ बजे विमल, सत्येंद्र को स्टेशन छोड़ने बाइक से गया था। सत्येंद्र ट्रेन से ग्वालियर जा रहा था। स्टेशन पर सत्येंद्र को छोड़ने के बाद विमल का कोई पता नहीं चला। रात भर वह शुभचिंतकों के साथ विमल की तलाश करते रहे। बुधवार की दोपहर पुलिस से उसके शव मिलने की जानकारी मिली थी। विमल अपने पास बहन की फीस के 20 हजार रुपये व दो मोबाइल रखे था। वह भी उसके पास नहीं मिले। सत्येंद्र से पता चला कि स्टेशन छोड़ने से पहले एक युवक को विमल ने अपने साथ बाइक पर बैठाया था। बुधवार को पुलिस टहरौली आई थी और उनके बयान दर्ज कर ले गई। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विमल के शरीर पर चोट के निशान, गले की एक हड्डी टूटी व गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। इससे साफ हो गया कि लूटपाट करने के बाद विमल की हत्या की गई और शव को मौके पर फेंक दिया गया। मालूम हो कि पुलिस हादसे को सड़क दुर्घटना मान रही थी। इस मामले में सीपरी बाजार थाना प्रभारी सभाजीत मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर के बाद रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन





सांड़ के हमले से सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत
झांसी। नंदनपुरा स्थित राजघाट कॉलोनी परिसर में साड़ के हमले से एक रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो गई। ओरछा के मेन रोड निवासी भान सिंह परिहार नंदनपुरा स्थित राजघाट बांध कार्यालय में कर्मचारी थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने राजघाट कॉलोनी परिसर में शंकर भगवान का मंदिर बनवाया था। यहां वह अक्सर ओरछा से दर्शन करने के लिए आते थे। बुधवार की सुबह वह मंदिर दर्शन करने आए थे, तभी उन पर एक सांड ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मालूम हो कि आवारा जानवरों की वजह से पूर्व में भी महानगर में कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed